एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर: हिंदूवादी संगठन क्रांति सेना के करीब 25 सदस्यों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, जानें क्या है मामला

मुजफ्फरनगर में हिंदूवादी संगठन क्रांति सेना के 20 से 25 कार्यकर्ताओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. जानकारी के मुताबिक, तीज के त्यौहार पर मुस्लिम युवकों के खिलाफ दुकानदारों को चेतावनी दी थी.

जनपद मुजफ्फरनगर में हिंदूवादी संगठन क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं का तीज के त्यौहार पर मुस्लिम युवकों द्वारा मेहंदी लगाने का विरोध करना भारी पड़ गया है. दरअसल, एक दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने क्रांति सेना के 11 कार्यकर्ताओं को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया है.

बताया जा रहा है कि, हिंदूवादी संगठन क्रांति सेना के कार्यकर्ता द्वारा बाजार में घूम-घूम कर दुकानदारों को चेतावनी देने का वीडियो वायरल हुआ. इसमें प्रांत सेना के कार्यकर्ता दुकानदार को चेतावनी दे रहे थे कि कोई दुकानदारी हरियाली तीज के त्यौहार पर किसी भी ऐसे मुस्लिम युवकों को अपनी दुकान के बाहर ना बैठाये जो हिंदू महिलाओं व युवतियों के हाथों पर मेहंदी लगाते हो.

आईपीसी की धारा 147 समेत कई अन्यों के तहत दर्ज हुआ मामला

क्रांति सेना कार्यकर्ताओं द्वारा इस बात का विरोध करने का मामला तूल पकड़ता गया. जिसके बाद थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक दुकानदार प्रकाश चंद ने थाने में तहरीर देते हुए क्रांति सेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा. जिसमें पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर आईपीसी की धारा 147, 504 , 506, 323 और 427 में मुकदमा दर्ज किया है. बताया जा रहा है पुलिस ने क्रांति सेना के प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, अमित, बॉर्बी, भुवन मिश्रा, योगेश शर्मा, राजेश कश्यप, पूनम अग्रवाल, आशीष अमित कश्यप, शैलेंद्र शर्मा, मोहित त्यागी को नामजद करते हुए 20 से 25 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

मुकदमें का कोई आधार नहीं है- क्रांति सेना के अध्यक्ष 

अपने कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने के बाद क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि इस मामले में ना तो कोई मुकदमे का आधार है और ना ही कोई ऐसा कारण है जिसमें कोई मुकदमा दर्ज करने की आवश्यकता थी. लेकिन ऐसा लगता है कि प्रशासन ने सत्ताधारी नेताओं के दबाव में आकर यह सब किया है क्योंकि तीज के दिन हमारे कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से शांतिपूर्ण अपील की थी कि वे मुस्लिम युवकों को अपने यहां मेहंदी लगाने के लिए न रखें. उन्होंने ना कोई किसी से के साथ मारपीट की ना किसी का रेहड़ा पलटा और ना किसी के साथ कोई जबर्दस्ती हुई.

धर्म परिवर्तन जैसी घटनाओं को रोकने का उद्देश्य है हमारे संगठन का- क्रांति सेना के अध्यक्ष 

उन्होंने आगे कहा कि, पुलिस ने किस आधार पर मुकदमा दर्ज किया यह सोचने की भी बात है और कार्यवाही पर भी रणनीति पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लविंग जिहाद के मामले से जुड़ा मामला है क्योंकि पश्चिम उत्तर प्रदेश में लव जिहाद की घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है. हिंदू वर्ग की जो छोटी-छोटी बच्चियां है वह इन लोगों के इंप्रेशन में आ जाती हैं और इनको इस चीज के लिए बढ़ावा मिलता है. इनके धार्मिक नेताओं द्वारा इससे पहले ऐसे बहुत सारे मामले आ चुके हैं कि यह लोग हिंदू युवतियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन किया गया है. हमारा संगठन इन घटनाओं को रोकने के लिए इस तरह के प्रदर्शन करता है.

यह भी पढ़ें.

Twitter Vs Congress: प्रियंका गांधी ने ट्विटर प्रोफाइल में लगाई राहुल गांधी की तस्वीर, श्रीनिवास ने बदला नाम

कांग्रेस का अकाउंट लॉक, Twitter ने abp न्यूज़ से कहा- नियमों का उल्लंघन करने पर हुई कार्रवाई

 

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget