एक्सप्लोरर

कांग्रेस का अकाउंट लॉक, Twitter ने abp न्यूज़ से कहा- नियमों का उल्लंघन करने पर हुई कार्रवाई

Twitter ने कहा, ‘’कुछ प्रकार की निजी जानकारी दूसरों की तुलना में अधिक जोखिम वाली होती हैं. हमारा उद्देश्य हमेशा लोगों की गोपनीयता और सुरक्षा की रक्षा करना है.’’

नई दिल्ली: ट्विटर इंडिया की ओर से कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को लॉक कर दिया गया है. ट्विटर ने ये कदम ऐसे समय उठाया है जब चार दिन पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अकाउंट भी कंपनी ने लॉक कर दिया था. पार्टी का अकाउंट लॉक करने के बाद अब ट्विटर इंडिया ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि कांग्रेस के हैंडल ने कंपनी के नियमों का उल्लघंन किया था.

हमारा उद्देश्य हमेशा लोगों की गोपनीयता और सुरक्षा की रक्षा करना- ट्विटर 

ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा, ‘’’ट्विटर ने अपने सभी नियम विवेकपूर्ण और निष्पक्ष रूप से लागू किए हैं. हमने कई सौ ट्वीट्स पर कार्रवाई की है, जिन्होंने हमारे नियमों का उल्लंघन करने वाली तस्वीरें पोस्ट की हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’कुछ प्रकार की निजी जानकारी दूसरों की तुलना में अधिक जोखिम वाली होती हैं. हमारा उद्देश्य हमेशा लोगों की गोपनीयता और सुरक्षा की रक्षा करना है.’’

ट्विटर ने आगे कहा, ‘’अगर कोई ट्वीट हमारे नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है और अकाउंट होल्डर की तरफ से नहीं हटाया जाता है तो ऐसी स्थिति में हम उसे नोटिस भेजते हैं. जब तक ट्वीट नहीं हटाया जाता, तबतक अकाउंट लॉक रहता है.’’

हमें एनसीपीसीआर की तरफ से सतर्क किया गया था- ट्विटर 

ट्विटर ने कहा, ‘’हमें राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की तरफ से सतर्क किया गया था, जिसमें कथित रूप से यौन उत्पीड़न पीड़ित एक नाबालिग के माता-पिता की पहचान का खुलासा हुआ था. हमने ट्विटर के नियमों और नीतियों के साथ-साथ भारतीय कानून के मामले में व्यक्त की गई चिंताओं के खिलाफ इसकी समीक्षा की है.’’

क्या है मामला?

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की शिकार 9 वर्षीय बच्ची के परिवार के साथ की तस्वीरें ट्वीट की थीं. इसके बाद एनसीपीसीआर ने राहुल गांधी के ट्वीट का संज्ञान लिया और ट्विटर को नाबालिग पीड़िता की निजता का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस नेता के अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

यह भी पढ़ें-

Twitter का बड़ा कदम, राहुल गांधी के हैंडल लॉक के 4 दिन बाद कांग्रेस पार्टी के अकाउंट को भी किया गया लॉक

हिमाचल हादसा: किन्नौर में भूस्खलन के बाद चार और शव बरामद, अबतक 14 लोगों की मौत, कई लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget