एक्सप्लोरर

'मौलाना तो अनपढ़ गंवार...' बीजेपी नेता संगीत सोम के विवादित बयान की वीडियो वायरल, जानें क्या कहा?

BJP Leader Sangeet Som Statement: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम अक्सर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर मुजफ्फरनगर में उन्होंने मौलवी और मदरसों को लेकर विवादित बयान दिया है.

Muzaffarnagar News Today: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक संगीत सोम अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. मुजफ्फरनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता संगीत सोम ने विवादित बयान दिया है. इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 

दरअसल, मुजफ्फरनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए सरधना से बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने मौलानाओं को लेकर दिया विवादित बयान दिया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ये मौलाना तो अनपढ़ गंवार हैं. दो- दो टके के मौलवी हैं, इन मौलानाओं को पूछ कौन रहा है. तुम सब जब चाहोगे क्लास लगा दूंगा.

संगीत सोम ने की ये टिप्पणी
सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने इस दौरान मदरसा और मौलाना पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने संबोधन में बंटेंगे तो कटेंगे के नारे का समर्थन करते हुए कहा, "तुम इकट्ठे रहोगे तो किसी की औकात नहीं है, तुम्हें कोई कुछ कहे. "

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम को वीडियो में आगे कहते हुए सुना जा सकता है, "ये मौलाना तो अनपढ़ गंवार हैं. इनकी बात पर तुम मत उलझा करो. गंवार हैं दो-दो टके के मौलवी, इन्हें पूछ कौन रहा है. इनकी तो जब चाहोगे मैं क्लास लगा दूंगा."

'मदरसे में पढ़ाते आतंक का पाठ'
शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में आयोजित चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा में संगीत सोम भाषण दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, "इन मौलवियों की बात कहां मंचों से करूं. ये लोग मदरसे में क्या शिक्षा देते हैं आप लोगों को पता है?" संगीत सोम ने कहा, "ये लोग मदरसे में बच्चों को आतंकवाद का पाठ पढ़ाते हैं."

मदरसा और मौलवी पर निशाना साधते हुए संगीत सोम ने कहा, "ये लोग (मौलवी) मदरसे में बच्चों को पढ़ने की शिक्षा देते नहीं हैं." उन्होंने गुरुकुल और मदरसों की तुलना करते हुए कहा, "हमारे गुरुकुल में बच्चों को देश बनाने की शिक्षा दी जाती है. गुरुकुलों में बच्चों को संस्कार दिए जाते हैं. इसलिए मैं हमेशा कहता हूं संस्कारवान बनो." 

ये भी पढ़ें: यूपी में Map ने दिखाया गलत रूट, आधे पुल से नीचे गिरी कार, तीन की मौत

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget