एक्सप्लोरर

यूपी में Map ने दिखाया गलत रूट, अधूरे निर्माणधीन पुल से नीचे गिरी कार, तीन की मौत

UP Road Accident: बरेली-बदायूं जिले की सीमा पर देर रात एक कार हादसा चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, कार सवार गाजियाबाद जाने के लिए मैप देखकर शार्टकट रास्ते ढूंढ रहे थे, जो हादसे की वजह बनी.

Bareilly News Today: उत्तर प्रदेश के बरेली और बदायूं जिले की सीमा पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में एक कार टैक्सी रामगंगा नदी पर बने फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे निर्माणधीन पुल से नीचे गिर गई. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई. यह घटना शनिवार (23 नवंबर) रात की बताई जा रही है.

यह पूरा मामला फरीदपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बने फरीदपुर-बदायूं के दातागंज को जोड़ने वाले अधूरे पुल का है. हादसे का खुलासा उस समय हुआ जब रविवार (24 नवंबर) को खल्लपुर गांव के कुछ लोग रामगंगा के किनारे पहुंचे. गांव वालों को मौके पर एक कार गड्ढे में गिरी हुई दिखाई पड़ी.

ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो दंग रह गए. कार सवार तीनों की मौत हो चुकी थी. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

मैप बना हादसे की वजह
पुलिस के मुताबिक, कार सवार लोग मैप की सहायता से दातागंज की ओर से खल्लपुर होते हुए फरीदपुर जा रहे थे. अधूरे पुल की जानकारी न होने और कार की तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया. पुल समाप्त होते ही कार लगभग 25 फीट नीचे रामगंगा के गड्ढे में जा गिरी, जिससे कार में सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई.

मंजर देख दंग रह गए ग्रामीण
जिस स्थान पर कार गिरी वहां पानी की मात्रा कम थी, लेकिन एक गड्ढे में भरे पानी में खून फैलने से वह लाल हो गया. हादसे का मंजर इतना भयावह था कि वहां पहुंचे ग्रामीण दंग रह गए. 

सूचना मिलने पर फरीदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचीं और तीनों शवों को नाव के जरिए फरीदपुर लाया गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मृतकों की पहचान
पुलिस ने हादसे में कार सवार मृतकों की पहचान कर लिया है. पुलिस ने बताया कि हादसे में मैनपुरी निवासी कौशल कुमार, फर्रुखाबाद निवासी विवेक कुमार और अमित कुमार की मौत हो गई है. 

पुलिस ने बताया कि ये तीनों सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे और किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. इस दौरान वह शॉर्टकट रास्ते से बरेली होते हुए गाजियाबाद लौटना चाह रहे थे. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है.

बाढ़ में बह गया आधा पुल 
मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, रामगंगा नदी पर बने इस पुल का आधा हिस्सा 2022 में आई बाढ़ में बह गया था. पुल बनाने के लिए कुल 24 पिलर बनाए गए हैं, जिनमें से 21 पिलर फरीदपुर क्षेत्र में और तीन पिलर बदायूं के दातागंज क्षेत्र में हैं. 

पुल का एक हिस्सा टूटने के कारण इसे आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन अधूरी जानकारी के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया. इस घटना के लिए  मैप भी बड़ी वजह है.

ये भी पढ़ें: Watch: संभल में पथराव के बीच SP के इस अनाउंसमेंट की जमकर चर्चा, Video Viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget