एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra 2025: मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर बड़ा हादसा, करंट लगने से 22 साल के युवक की मौत

Muzaffarnagar Kanwar Yatra 2025: मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया, जहां एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

यूपी के मुजफ्फरनगर में सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के बीच एक बड़ा हादसा हो गया है. जहां बिजली के खुले तारों से करंट लगने से एक शख्स की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों को गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने जमकर हंगामा किया. ये वही मार्ग है जहां से रोजाना हजारों कांवड़िए रोजाना गुजरते हैं और प्रशासन की ओर से तमाम तरह की तैयारियों के दावे किए गए हैं.

खबर के मुताबिक मुजफ्फरनगर में मदीना चौक के पास ये हादसा हुआ. बारिश की वजह से सड़कें पानी में डूबी हुई थी. इसी दौरान 22 साल का राशिद यहां से गुजर रहा था. तभी डिवाइडर के पास लगे पोल के खुले तारों से पानी में करंट फैल गया. चश्मदीदों के मुताबिक करंट का झटका इतना तेज था कि राशिद झटका खाकर वहीं गिर पड़ा और कुछ सैकेंड में ही उसकी जान चली गई. 

युवक की मौत के बाद फूटा गुस्सा
इस घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये घटना उस मार्ग पर हुई, जहां से हजारों कांवड़िये रोजाना गुजरते हैं और प्रशासन लगातार इस मार्ग पर कांवड़ियों को सुरक्षा देने के दावे कर रहा है. स्थानीय निवासी आबाद अली ने कहा कि हमने कई बार नगरपालिका को चेताया. लेकिन, किसी ने सुध नहीं ली. जिसका नतीजा ये हुआ कि आज एक युवक की जान चली गई. तब कहीं जाकर अधिकारियों की नींद खुली है. 

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि तीन दिन पहले ही नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के पति और भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने इसी जगह का निरीक्षण किया था. इस घटना पर सीओ सिटी राजू कुमार ने बताया घटना स्थल की जांच की गई है. इस मामले में प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है. संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट से लेकर विद्युत विभाग के अफसर तक मौके पर पहुंचे, लेकिन जनता इसे सिर्फ औपचारिकता मान रही है.  

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget