एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar: 'मेरी शादी करवा दो दारोगा जी', पुलिस थाने पहुंचा 3 फीट का दानिश, सीएम योगी से लगाई गुहार

Muzaffarnagar News: तीन फीट के दानिश का कहना है कि हाइट कम होने की वजह से उसे लड़की नहीं मिल पा रही है. उसे शादी करनी है और पेंशन भी बनवानी हैं क्योंकि अब उससे काम-वाम नहीं होता है.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस उस वक्त असमंजस में पड़ गई, जब एक तीन फीट का युवक थाना प्रभारी के पास अपनी अनोखी फरियाद लेकर पहुंचा. 20 साल के दिव्यांग दानिश ने थाने में पहुंचकर थानाध्यक्ष को सीएम योगी (Yogi Adityanath) के नाम से एक ज्ञापन दिया, जिसमें उसने अपने पेंशन बनवाने की मांग की और इसके साथ ही पुलिस (Police) के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ से खुद की शादी करवाने की गुहार लगाई. दानिश का कहना है कि हाइट कम होने की वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही है. 

खतौली कोतवाली क्षेत्र के ढाकन चौक में रहने वाले 20 साल का दानिश दिव्यांग है और उसकी लंबाई 3 फीट है. दो दिन पहले बुधवार को दानिश कोतवाली पहुंचा और उसने थानाध्यक्ष को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से एक ज्ञापन दिया. इस ज्ञापन में उसने अपनी दिव्यांग पेंशन बनवाने की मांग की. और इसके साथ ही दानिश ने सीएम योगी से ये भी गुहार लगाई कि उसकी शादी कराई जाए, क्योंकि छोटा कद होने के कारण उसे कोई लड़की नहीं मिल पा रही है. 

कम हाइट की वजह से नहीं हो रही शादी

दानिश का कहना है कि उसे अपनी पेंशन बनवानी है और शादी भी करनी है. अब मुझसे काम वाम नहीं होता है और मेरे बस में चलना भी नहीं हैं, मुझे काफी दिक्कत होती है. उसने कहा कि वो इस बार वार्ड सभासद का चुनाव लड़ना चाहता है इसके लिए उसे पैसों की मदद चाहिए. घर में दिक्कत है. दानिश ने बताया कि उसने पुलिस थाने में अपनी शादी कराने की मांग की है. दो पुलिसवालों ने कहा भी है कि उसकी शादी हो जाएगी. 

दरअसल दानिश मुजफ्फरनगर के ढाकन चौक पर एक कपड़े की दुकान करता है. दानिश चार भाई-बहनों में सबसे छोटा है दानिश की माने तो वह इस बार अपने वार्ड नंबर 9 से सभासद का चुनाव भी लड़ना चाहता है. उसका कहना हा कि उसे पैसों की बहुत जरुरत है क्योंकि घर में दिक्कत चल रही है. वहीं इस मामले में जब हमने आलाधिकारियों से बात करना चाहा तो सभी ने इसपर चुप्पी साध ली है. 

ये भी पढ़ें- UP MLC Elections Result: यूपी एमएलसी चुनाव के रिजल्ट पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget