एक्सप्लोरर

Muzaffarnagar News: ऑनलाइन गेम में हार गए पैसे, 2 छात्रों ने टीचर के घर में की लूट, पुलिस के डर से निगली सोने की चेन

Muzaffarnagar Police: एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अमित और रोहन नाम के युवक के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagr) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एमबीबीएस और बी फार्मा की पढ़ाई कर रहे 2 छात्र ऑनलाइन गेम के चक्कर में चोर तक बन बैठे. जिन्हें पुलिस ने चोरी के माल के साथ रंगे रविवार को हाथों गिरफ्तार किया है इन दोनों चोर में से एक चोर ने तो पुलिस के डर से सोने की चेन ही निगल ली थी.

दरअसल, नगर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी शिक्षिका लक्ष्मी रानी के घर पर 10 फरवरी को कुछ अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें बदमाश घर से सोने चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका की तहरीर के आधार पर धारा 454 , 380 में मुकदमा दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी. इस दौरान पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चुंगी नंबर 2 से दो आरोपी अमित कुमार और रोहन कुमार को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के आभूषण भी बरामद किए हैं.

क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों में से रोहन नाम का युवक रसिया में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा है तो वहीं अमित नाम का दूसरा युवक बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा है. पूछताछ में इन दोनों आरोपियों ने ये भी बताया कि ऑनलाइन कसीनो खेलने के चलते इन्होंने घरवालों के द्वारा दी गई फीस को खत्म कर दिया था. जिसके बाद फीस की रिकवरी करने के लिए इन दोनों छात्रों ने पड़ोस में रहने वाली शिक्षिका के घर चोरी की घटना को अंजाम देने की साजिश रची. इसके बाद 10 फरवरी को पड़ोसी शिक्षिका के घर की कुंडी तोड़कर इन दोनों छात्रों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

इनमें से रोहन नाम के एक छात्र चोर ने तो पुलिस के डर से सोने की चेन ही निगल ली थी, जिसके चलते गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस चोर का एक्स-रे भी कराया. इसमें साफ तौर पर वह चैन दिखाई भी दे रही है. पुलिस अब इस चैन को भी बरामद करने में जुट गई है.

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अमित और रोहन नाम के युवक के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है. इन दोनों में से एक आरोपी सोने की चेन निगल ली थी, एक्स-रे में वह चेन दिख रही है. सभी सामान हमने बरामद कर लिया है. प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि ये लोग ऑनलाइन यह गेम खेल रहे थे उसमें यह सब कुछ पैसा हार गए थे जिसके बाद इन्होंने चोरी की घटना कारित की.

यह भी पढ़ें:-

मौलाना मदनी के 'ओम' और 'अल्लाह' वाले बयान के विरोध में उतरे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, जानिए क्या कहा?

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget