एक्सप्लोरर

Mussoorie: गलत ट्रैफिक प्लान ने नये साल का मजा​ किया किरकिरा, कारोबारी और पर्यटक पुलिस को लेकर कर रहे ऐसी बात 

स्थानीय लोगों से सलाह​ लिए बगैर गलत ट्रैफिक प्लान पर अमल से मसूरी आने वाले पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. काफी संख्या में पर्यटक रास्ते से ही वापस लौट गए. 

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मसूरी में ट्रैफिक पुलिस की गलत एक्शन प्लान ने नए साल के जश्न का मजा किरकिरा कर दिया. कारोबारी और पर्यटकों का आरोप है कि ऐसा नये साल से 5 दिन पहले बनाए गए गलत ट्रैफिक प्लान की वजह हुआ. ट्रैफिक पुलिस की बेवजह की पाबंदियों की वजह से मसूरी पर्यटन व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित रहा. इस बात को लेकर होमस्टे, गेस्ट हाउस और होटल कारोबारियों में भारी आक्रोश है और सभी लोग पुलिस प्रशासन को इस बात के लिए जमकर कोस रहे हैं.   

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नए साल पर पुलिस द्वारा बनाए गए गलत ट्रैफिक प्लान का खामियाजा स्थानीय व्यापारियों को भुगतना पडा. पुलिस के ट्रैफिक प्लान की वजह से पर्यटकों अपने गणतव्य तक जाने के लिए करीब 8 से 10 किलोमीटर बेवजह घुमाया गया. इससे परेशान होकर कई पर्यटक मसूरी से वापस लौट गए. खास बात यह है कि पुलिस द्वारा बिना स्थानीय व्यापारियों होटल आदि संचालकों से सलाह किये ही मसूरी के लिये ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया. 

एसपी ट्रैफिक ने किसी से नहीं लिया सलाह
लोगों का आरोप है कि एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बिना सोचे समझे मसूरी में ट्रैफिक प्लान तैयार कर उस पर अमल किया. पालिका प्रशासन द्वारा मसूरी माल रोड से जुड़े लिंक रोड को पर बैरियर लगाए जा रहे हैं जो गलत है. पालिका अध्यक्ष अपनी हठधर्मिता का परिचय देते हुए बिना स्थानीय लोगों से सलाह मशवरा कर अपने तरीके से प्लान बना रहे हैं. इस प्लान की वजह से मसूरी के स्थानीय लोगों के साथ देश विदेश से मसूरी आने वाले र्प्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

पार्किंग ठेकेदार को पहुंचाया लाभ 
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, रेस्टोरेंट स्वामी सतीष ढौडियाल और भरत कुमाई का कहना है कि पुलिस द्वारा नये साल को लेकर तैयार किया गया प्लान पूरी तरीके से फेल साबित हुआ है. इसका सीधा असर मसूरी के छोटे व्यापारियों, गेस्ट हाउस और होमस्टे पर पड़ा है. मसूरी पेट्रोल पंप के पास सरकार द्वारा बनाई गई पार्किंग संचालन के लिए ठेकेदार को फायदा पहुंचाए जाने को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा सभी गाड़ियों को पहले पेट्रोल पंप पर ही रोक दिया गया. पार्किंग को फुल कराए जाने के बाद ही गाड़ियों को मसूरी शहर में भेजी गई

रेस्टारेंट स्वामी भरत कुमाई का कहना है कि पुलिस का मसूरी में नये साल को लेकर सभी प्लान फेल हुआ है. इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है, वहीं पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता द्वारा मसूरी के पर्यटन को व्यवस्थित करने के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है बल्कि स्थानीय लोगों पर बेवजह के नियम बनाकर परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मसूरी के हर लिंक रोड पर बैरियर लगाए जा रहे है जिससे लोगों का काम भी प्रभावित हो रहा है उन्होंने कहा कि इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा .

यह भी पढ़ें:  UP Politics: राहुल गांधी ने दिए संकेत तो वरुण गांधी ने खड़ा किया सस्पेंस, यूपी में बढ़ी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget