एक्सप्लोरर

Mussoorie: नगर पालिका ने कराया अवैध निर्माण, कार्रवाई से बचने के लिए किया PM मोदी के नाम का इस्तमेाल

Mussoorie News: मसूरी में अवैध तरीके से बनी दुकानों के हो रहे विरोध को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से इसे अधिकृत बनाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है.

Mussoorie News: उत्तराखंड (Uttarakhand) में मसूरी नगर पालिका (Mussoorie Municipality) प्रशासन ने नियमों को ताक पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और विकास प्राधिकरण के बिना अनुमति के 19 दुकानों का निर्माण करा दिया है. इसे हटाने को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग ने चालान कर अवैध रूप निर्मित दुकानों को हटाने के निर्देश दिए हैं. इसके लेकर पिछले दिनों जिला प्रशासन की ओर से नाराजगी व्यक्त की गई थी, जिस पर नगर पालिका ने 15 में से 4 दुकानों को हटाने का निर्णय लिया. 

वहीं अवैध तरीके से बनी दुकानों के हो रहे लगातार विरोध को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से इसे अधिकृत बनाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो इन दिनों मसूरी में चर्चा का विषय बना हुआ है. अनाधिकृत दुकानों पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग की तरफ से चालान कर तत्काल दुकानों को हटाने की कार्रवाई करने के बाद नगर पालिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का इस्तेमाल कर पीएम स्ट्रीट वेंडर्स जोन का नाम दे दिया है.

अधिशासी अधिकारी को नहीं दुकानों की खबर

इस बीच अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी को दुकानों पर पीएम स्ट्रीट वेंडर का बोर्ड लगाने की खबर ही नहीं है. जब टेलीफोन पर पूछा गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि उनको तो पता ही नहीं है कि किसने वहां पर पीएम स्ट्रीट वेंडर्स जोन बना दिया है. इससे साफ है कि पालिका प्रशासन बिना सोचे समझे योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहा है, जिसका सीधा नुकसान जनता को हो रहा है. नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता नियमों का उल्लंघन कर सभी विभागों को ठेंगा दिखाते हुए अपनी हठधर्मिता का परिचय दे रहे हैं.

ये भी पढे़ं- PM Modi Kedarnath Visit: हिमाचली टोपी और पहाड़ी कपड़ों में बाबा केदार के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, जानिए- किसने दिया था गिफ्ट

एसडीएम के नेतृत्व में करवाया गया था सड़क को खाली 

जिला अधिकारी सोनिका सिंह ने भी पालिका द्वारा किए जा रहे अनाधिकृत कामों पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण को संयुक्त रूप से नियमों का उल्लंघन कर वेंडर्स जोन के नाम पर बनाई जा रही दुकानों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. आपको बता दें कि मसूरी में पालिका प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन द्वारा एसडीएम के नेतृत्व में अलग-अलग जगहों से सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण का बनाई गई दुकान, खोकों पर कार्रवाई करते हुए उनको पूर्ण रूप से ध्वस्त कर सड़क को खाली करवाया गया था.

दुकानों के निर्माण के लिए नहीं ली गई अनुमति

इसके बाद भी पालिका प्रशासन द्वारा सभी नियमों को ताक पर रख कर वेंडर्स जोन के नाम पर दुकानों का निर्माण करा दिया गया है. वहीं वेंडरों को दुकान देने के नाम पर बड़ा खेल खेला जा रहा है. नगर पालिका प्रशासन द्वारा सड़क किनारे दुकानों का निर्माण कराने को लेकर किसी भी संबधित विभाग और सरकार से अनुमति नहीं ली गई है, जो अपने आप में कई सवाल खड़े करता है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि जिलाधिकारी सोनिका सिंह इस पूरे मामले में किस तरीके की कार्रवाई करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
यूपी विधानसभा में CM योगी की तस्वीर दिखाने पर बवाल, सपा MLA सचिन यादव निष्कासित
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget