एक्सप्लोरर

New Year: मसूरी में नए साल पर ट्रैफिक प्लान लागू, बिना होटल बुकिंग वाले गाड़ियों की होगी एंट्री

Uttarakhand News: प्रसिद्ध हिल स्टेशन मसूरी में क्रिसमस और नववर्ष के जश्न को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने एक सख्त और व्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू किया है.

Mussoorie News: उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मसूरी में क्रिसमस और नववर्ष के जश्न को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने एक सख्त और व्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू किया है. इस प्लान का उद्देश्य मसूरी में आने वाली पर्यटक भीड़ को नियंत्रित करना, पार्किंग की समस्या को हल करना और शहर में सुचारू यातायात संचालन सुनिश्चित करना है.

भीड़भाड़ की स्थिति में पर्यटकों को देहरादून से शटल सेवा के जरिए मसूरी भेजा जाएगा. यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि पर्यटकों ने होटल बुक नहीं किया है तो उनके वाहनों को मसूरी में प्रवेश नहीं मिलेगा. इसके अलावा, शहर में पार्किंग फुल होने पर वाहनों को किंगक्रेग, गज्जी बैंड और कुठालगेट पर पार्किंग स्थलों में खड़ा करना होगा, जहां से शटल सेवा के माध्यम से उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा.

पर्यटकों को शटल सेवा से भेजा जाएगा गंतव्य स्थान
मसूरी में पार्किंग की मौजूदा क्षमता 3300 वाहनों की है. इस क्षमता के 70% भरने पर वैकल्पिक योजनाएं लागू की जाएंगी. किंगक्रेग से लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस की ओर सामान्य यातायात संचालित किया जाएगा. पार्किंग फुल होने पर पर्यटकों को शटल सेवा के जरिए उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा. किंगक्रेग पार्किंग फुल होने की स्थिति में गज्जी बैंड पर वाहनों को खड़ा किया जाएगा और वहां से शटल सेवा चलाई जाएगी. गज्जी बैंड की पार्किंग भर जाने पर कुठालगेट पार्किंग का इस्तेमाल किया जाएगा.

जिला प्रशासन ने पर्यटकों को सही और वास्तविक समय पर पार्किंग की जानकारी देने के लिए एक रियल टाइम पार्किंग एप विकसित किया है. इस एप के जरिए होटल व्यवसायी पार्किंग की स्थिति को अपडेट करेंगे, जिससे पर्यटक अपनी यात्रा को बेहतर तरीके से योजना बना सकें. सुरक्षा के दृष्टिकोण से मसूरी और देहरादून में तीन स्थानों पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी. यातायात पुलिस ने मसूरी और देहरादून में आठ क्रेन तैनात की हैं, जो सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों को हटाएंगी.

इन रास्तों पर वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू
देहरादून और मसूरी के बीच यातायात को सुगम बनाने के लिए विभिन्न डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं. देहरादून से मसूरी जाने वाले मार्गों पर वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है. दिल्ली, रुड़की और सहारनपुर से आने वाले वाहनों को आशारोड़ी होते हुए मसूरी भेजा जाएगा. वहीं, हरिद्वार और ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों के लिए हर्रावाला, मोहकमपुर फ्लाईओवर और सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से मार्ग निर्धारित किया गया है.

यात्रा के दौरान यातायात को नियंत्रित करने के लिए 225 ड्यूटी पॉइंट बनाए गए हैं, जहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. बाहरी जिलों से भी अतिरिक्त फोर्स मंगाई गई है. एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने और ओवरस्पीड पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. यातायात पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर ने बताया कि मसूरी और देहरादून के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में घुड़सवार दस्ता तैनात किया जाएगा. इसके अलावा, 24 स्थानों पर अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए गए हैं, जो पर्यटकों को यातायात की स्थिति की जानकारी देंगे.

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 536 और पुलिस के 166 सीसीटीवी कैमरे पूरे रूट पर निगरानी रखेंगे. ये कैमरे यातायात नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे 25 दिसंबर को क्रिसमस, 26 से 30 दिसंबर तक विंटर कार्निवाल और नववर्ष के दौरान मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार शटल सेवा जैसी नई पहल की है.

नए साल की तैयारियों पर क्या बोलें अधिकारी?
अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह ने बताया कि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहले ही पूरी तैयारी कर ली गई है. उन्होंने कहा, "भीड़भाड़ की स्थिति में यातायात का सुचारू संचालन और पर्यटकों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है. अधिकारी ने बताया कि, आप शटल सेवा का लाभ उठा कर पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करने के बाद शटल सेवा के माध्यम से मसूरी में प्रवेश कर सकते है

मसूरी में नए साल के जश्न को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की यह पहल सराहनीय है. पर्यटकों से भी अनुरोध है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि उनकी यात्रा आनंदमय और स्मूथ हो सके.

ये भी पढे़ं: Google Map ने फिर किया गुमराह, अभ्यर्थियों की छूट गई UP PCS प्री परीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
कानपुर को मिलेगी 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी देंगे प्रमाण पत्र
कानपुर को मिलेगी 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी देंगे प्रमाण पत्र
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस ने निकाली मशाल यात्रा
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस ने निकाली मशाल यात्रा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget