एक्सप्लोरर

Mussoorie News: मसूरी में पर्यटकों से जबरन वसूली का खेल, किराए की स्कूटी नहीं लेने पर ऐसे लगाते हैं चूना

मसूरी के मॉस्सी फॉल जाने वाले रास्ते में स्कूटी ऑपरेटर युवकों पर एक परिवार ने मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए हैं. परिवार का आरोप है कि वे जबरन वसूली कर रहे थे.

Uttarakhand News: मसूरी (Mussoorie) में झरीपानी (Jharipani) स्थित मॉस्सी फॉल (Mossy Falls) घूमने जा रहे एक परिवार का स्थानीय युवकों के साथ विवाद हो गया. इन युवकों पर आरोप है कि ये न केवल स्कूटी पर बैठने का दबाव बना रहे थे बल्कि मॉस्सी फॉल तक ले जाने के लिए बहुत अधिक पैसे वसूल रहे थे. इस दौरान घूमने गए परिवार के साथ मारपीट औऱ अभद्रता करने की भी जानकारी सामने आई है. 

आधे किलोमीटर के 250 रुपये वसूल रहे थे

मॉस्सी फॉल घूमने आए अर्जुन कैंतुरा नाम ने बताया कि वह शनिवार को अपने परिवार के साथ आए थे. वह मॉस्सी फॉल करीब आधे किलोमीटर दूर ही थे कि 8-10 युवकों ने उनसे कहा कि मॉस्सी फॉल तक स्कूटी से ही जाना पड़ेगा और उसके लिए प्रति यात्री 250 रुपये देने होंगे. जब कैंतुरा के परिवार ने कहा कि वे पैदल चले जाएंगे तो युवकों ने कहा कि गाड़ी यहां छोड़ने से बंदर और लंगूर उसे नुकसान पहुंचा देंगे. कैंतुरा के परिवार ने युवकों की बात को नजरअंदाज किया और आगे बढ़ गए. लेकिन जब वे फॉल से वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था. कैंतुरा के मुताबिक उनकी कार का शीशा ईंट से तोड़ा गया है. कैंतुरा ने इस घटना का विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की. कैंतुरा ने मसूरी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है. 

UP Weather Forecast Today: यूपी में जल्द मिलने वाली है उमस भरी गर्मी से राहत, आसमान में छाने लगे हैं बादल

बिना सरकारी लाइसेंस के चला रहे स्कूटी, होगी जब्त

कैंतुरा ने अपनी शिकायत में कहा है कि ये मॉस्सी फॉल तक स्कूटी से जाने का दबाव बनाते हैं और प्रत्येक पर्यटक से 250 रुपये लेते हैं जो कि गलत बात है. ये सभी प्राइवेट स्कूटी वाले हैं और उनको वहां स्कूटी चलाने का लाइसेंस सरकार ने नहीं दिया है. वे लोगों से अनाधिकृत वसूली कर रहे हैं. कैंतुरा ने जब विरोध किया तो युवकों ने उनसे कहा कि आपसे जो बनता है कर लीजिए, प्रशासन हमारी जेब है. 

उधर, इस मामले में मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि झरीपानी से मॉस्सी फॉल्स जाने वाले रास्ते में कुछ युवकों द्वारा स्कूटी को लेकर अवैध वसूली की शिकायत की गई है इसको लेकर जांच की जा रही है. नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं अगर युवक अनाधिकृत रूप से स्कूटी संचालित कर रहे हैं तो पुलिस उनकी स्कूटी भी जब्त करेगी. 

ये भी पढ़ें -

Rampur Bypolls Result 2022: रामपुर सीट पर उपचुनाव जीतने के बाद घनश्याम सिंह लोधी ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget