एक्सप्लोरर

BAN vs ZIM: मुश्फिकुर रहीम की शानदार पारी, जड़ा तीसरा दोहरा शतक

जिम्बाब्वे ने दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर नौ रन बना लिए हैं और वह अभी बांग्लादेश के स्कोर से 286 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष है। जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 265 रन का स्कोर बनाया था।

नई दिल्ली, आईएएनएस। बांग्लादेश के मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 203) के शानदार दोहरे शतक की मदद से यहां शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 560 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर नौ रन बना लिए हैं और वह अभी बांग्लादेश के स्कोर से 286 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष है। जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 265 रन का स्कोर बनाया था।

स्टंप्स के समय कविन कसुजा 18 गेंदों पर आठ और ब्रैंडन टेलर नौ गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, प्रिंस मसवुरे और डोनाल्ड तिरिपाना खाता खोले बिना आउट हुए। बांग्लादेश की ओर से नईम हसन ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए हैं। इससे पहले, बांग्लादेश ने अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 240 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान मोमिनुल हक ने 79 और मुश्फिकुर रहीम ने अपनी पारी को 32 रन से आगे बढ़ाया।

दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 222 रन की साझेदारी की। इस दौरान मोमिनुल ने अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 234 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 132 रन की पारी खेली। कप्तान के शतक के बाद मुश्फिकुर ने भी अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 318 गेंदों पर 28 चौकों की मदद से 203 रन की नाबाद दोहरी शतकीय पारी खेली।

मुश्फिकुर ने लिटन दास (53) के साथ भी छठे विकेट के लिए 111 रन की शतकीय साझेदारी जोड़ी और मेजबान टीम को छह विकेट पर 560 रन के स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा नजमुल हसन संतो ने 71, तमीम इकबाल ने 41, मोहम्मद मिथुन ने 17 और तैजुल इस्लाम ने नाबाद 14 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से एंस्ली दोलोवु ने दो और डोनाल्ड तिरिपानो, विक्टर न्यौकी और चाल्र्टन शुमा तथा शिकंदर रजा ने एक-एक विकेट चटकाए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
यूपी चुनाव में AAP ने बदली रणनीति, पुरानी गलती नहीं दोहराएगी पार्टी
यूपी चुनाव में AAP ने बदली रणनीति, पुरानी गलती नहीं दोहराएगी पार्टी
UP के निर्वाचन अधिकारी को हुआ गलती का एहसास! अपने ही बयान पर मांगी माफी
UP के निर्वाचन अधिकारी को हुआ गलती का एहसास! अपने ही बयान पर मांगी माफी
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget