एक्सप्लोरर

कुशीनगर: आरएसएस पदाधिकारी के बेटे की हत्या का मामला, चार गिरफ्तार, आंखें फोड़ीं थीं और जांघ भी काट दी थी

Kushinagar News: पुलिस के मुताबिक हत्या का कारण यादव परिवार द्वारा इंद्रजीत सिंह के खेत में भैंस चराना था, जिस पर उत्कर्ष ने आपत्ति जताई थी. इसको लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई.

यूपी के कुशीनगर जनपद में पुलिस ने सेमरा हरदो गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह हत्याकांड आरएसएस के पूर्व जिला सह संघ चालक इंद्रजीत सिंह के बेटे उत्कर्ष सिंह की निर्मम हत्या से जुड़ा है. ASP निवेश कटियार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे का रॉड, बांस का डंडा, एक बोलेरो गाड़ी और एक बाइक भी बरामद की गई है.

दो दिन पहले उत्कर्ष की मामूली विवाद में गांव में बेरहमी से ह्त्या कर दी गयी थी.

भैंस चराने के विवाद में हुई थी हत्या

बता दें कि कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हरदो गांव में 29 अगस्त  की शाम को उत्कर्ष सिंह (40) की हत्या कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक हत्या का कारण यादव परिवार द्वारा इंद्रजीत सिंह के खेत में भैंस चराना था, जिस पर उत्कर्ष ने आपत्ति जताई थी. इस बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई. चार आरोपियों सच्चिदानंद यादव, चंद्रदीप यादव, श्रीनिवास यादव और ज्ञान यादव ने उत्कर्ष पर धारदार हथियारों से हमला किया.

क्रूरता की हद: आंख फोड़ी, कान और जांघ काटी

पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार आरोपियों ने उत्कर्ष को रास्ते में घेरकर हमला किया. घायल उत्कर्ष गांव की ओर भागा, लेकिन दबंगों ने उसे पकड़ लिया और एक गड्ढे में दबाकर उसकी आंख फोड़ी, कान काटा और जांघ पर गहरे घाव किए. शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दबंगों ने वारदात को अंजाम दे दिया था. उत्कर्ष को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र और डीआईजी गोरखपुर एस. चनप्पा ने घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. एक सब-इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर भी किया गया. फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, और परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया.

गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

हत्याकांड के बाद सेमरा हरदो गांव में तनाव का माहौल है. शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget