एक्सप्लोरर

बेटी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिये एक पिता का संघर्ष, डेढ़ महीने बाद दर्ज हुआ मुकदमा

बरेली में सर्राफ की बेटी की हत्या के मामले में पुलिस की हीला हवाली ने कार्यशैली पर कई सवाल उठाए हैं. वहीं, बेटी के पिता ने जब लखनऊ में बड़े अफसरों से शिकायत की, तब जाकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया.

बरेली: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन उसके बावजूद एक पिता डेढ़ महीने से अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए अफसरों के चक्कर काटता रहा. एक बुजुर्ग पिता थाने से लेकर एसएसपी, आईजी, एडीजी के पास गया. उसने अपनी बेटी के कातिलों को सजा दिलाने के लिए एफआईआर की मांग की, लेकिन इन अफसरों के कान पर जूं नहीं रेंगी. आखिरकार लखनऊ में अपर महानिदेशक पुलिस लोक शिकायत के आदेश पर बरेली की शहर कोतवाली में शहर के नामचीन सर्राफ और उसके माता-पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

शहर के प्रतिष्ठित नामचीन सर्राफ प्रमोद ज्वेलर्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. अपर महानिदेशक पुलिस लोक शिकायत लखनऊ के आदेश पर शहर कोतवाली में पति, सास और ससुर के खिलाफ शहर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

बहू की हत्या का आरोप

सर्राफ सुरेश कुमार अग्रवाल सिविल लाइन्स में आरएस अपार्टमेंट में रहते हैं. उनका सिविल लाइन्स में ही डायमंड पैराडाईज के नाम से ज्वैलरी का शो रूम है. उन्होंने बताया कि 10 साल पहले 6 दिसम्बर 2010 में उन्होंने अपनी बेटी जूही की शादी रामपुर गार्डन निवासी मनीष अग्रवाल से की थी. शादी खूब धूमधाम से की गई थी और शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किये गए थे. शादी के बाद से ही उनकी बेटी को पति और सास-ससुर टॉर्चर करने लगे. 31, दिसम्बर 2020 को जूही को उसके पति मनीष अग्रवाल, ससुर प्रमोद अग्रवाल और सास विभा अग्रवाल ने मिलकर गला दबाकर मार दिया और फिर पंखे में लटका दिया ताकि घटना आत्महत्या लगे.

दौड़ भाग के बाद लिखा गया मुकदमा

जूही के पिता सुरेश कुमार अग्रवाल का कहना है जब वो उसकी ससुराल पहुचे तो पंखे से फांसी के फंदे पर वो लटकी हुई थी और उसके पैर जमीन पर थे. 31 दिसम्बर को हुई घटना के बाद से वो थाने से लेकर एसएसपी, आईजी और एडीजी के पास गए लेकिन उनकी एफआईआर नहीं लिखी गई. डेढ़ महीने से वो अधिकारियो के चक्कर लगाते लगाते थक गए, जिसके बाद लखनऊ जाकर उन्होंने अपर महानिदेशक पुलिस लोक शिकायत से शिकायत की और उनके आदेश पर शहर कोतवाली में जूही के पति मनीष अग्रवाल, ससुर प्रमोद अग्रवाल और सास विभा अग्रवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत शहर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

वहीं, इस मामले में पुलिस ने एडीजी लोक शिकायत के आदेश पर मुकदमा तो लिख लिया लेकिन पुलिस तो पहले से ही मन बना चुकी है कि उसे इस मामले में कुछ नहीं करना है. सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस आरोपियों का इतना फेवर क्यों कर रही है? अब भी अधिकारी कह रहे हैं कि, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि उसकी हत्या की गई है. जब एसपी साहब से पूछा गया कि, ये बताये कि, एक तरफ तो मिशन शक्ति अभियान चल रहा है और दूसरी तरफ एक पिता को डेढ़ महीने तक अपनी बेटी के हत्यारों के खिलाफ एफआईआर लिखाने के लिए चक्कर काटने पड़े तो वो बगले झांकने लगे. फिलहाल हर बार की तरह पुलिस का वही रटारटाया बयान है कि जांच की जा रही है.

फिलहाल ये तो सभी जानते हैं कि, पुलिस रस्सी का सांप किस तरह बनाती है और अगर उसने पहले से ही मन बना लिया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करनी है तो फिर मुकदमा दर्ज करने से कोई फर्क नहीं पड़ता.

ये भी पढ़ें.

कृषि कानून पर आंदोलन के बाद गन्ना भुगतान न होने पर किसान खोल सकते हैं मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
'गजब मसखरे हैं महाराज आप...', अखिलेश के इस दावे पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'गजब मसखरे हैं महाराज आप...', अखिलेश के इस दावे पर बोले ओम प्रकाश राजभर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget