एक्सप्लोरर

Mulayam Singh Yadav Death: शोक में डूबा मुलायम सिंह यादव का गांव सैफई, लोगों के मुंह से नहीं निकल रहे हैं शब्द

Saifai News : मुलायम सिंह यादव यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे. सबसे पहले वो 1989 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे. उनका पहला कार्यकाल 1991 तक चला था. दूसरी बार वो 1993 में मुख्यमंत्री बने थे.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh yadav) का आज गुरुग्राम (Gurugram) के एक अस्पताल में निधन हो गया. वो 82 साल के थे. उनके निधन की खबर मिलते ही इटावा जिले में स्थित उनके पैतृत गांव सैफई में शोक की लहर दौड़ गई. नेता जी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव के गांव पहुंचे एबीपी संवाददाता मोहम्मद फारिक ने  सैफई का दौरा लोगों से बातचीत की. मुलायम सिंह यादव का गांव इस वक्त शोक में डूबा हुआ है. 

कैसा है गांव का माहौल

मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर आने के बाद से सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बड़े भाई जयराम यादव का रो-रोकर बुरा हाल था. मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर आने के बाद से वो सदमे में हैं. उनकी आंखों आंसू लगातार झर रहे थे. लेकिन उनके मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे. वो लगातार रोए जा रहे थे. कई बार कोशिश के बाद भी उनके मुंह से शब्द नहीं निकले.

वहीं इस गांव के एक निवासी शिवपाल यादव ने बताया कि नेता जी का निधन उनके गांव के लिए बड़ी छति है. उन्होंने कहा कि अब हमारा कोई नहीं रहा. नेता जी के निधन की खबर सुनकर सैफई में उनके घर पहुंचने वालों का तांता लग गया. लोग उनके भाई अभिराम यादव से मिलने के लिए पहुंचने लगे. लगों की भीड़ को देखते हुए वहां कुर्सियां भी लगाई जा रही थीं.  

कब से कब तक रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे. सबसे पहले वो 1989 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे. उनका पहला कार्यकाल 1991 तक चला था. दूसरी बार वो 1993 में मुख्यमंत्री बने थे. उनका यह कार्यकाल 1995 तक चला. तीसरी और अंतिम बार को 2003 में उत्तर प्रदेश की कुर्सी पर बैठे. उनका अंतिम कार्यकाल 2007 तक चला था.

मुलायम सिंह यादव कुल आठ बार विधायक चुने गए थे. पहली बार वो 1967 में विधानसभा का चुनाव जीता था. इसके बाद वो 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996 में विधायक बने थे. इसके अलावा वो 1996, 1998, 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा के लिए  भी चुने गए. अभी वो उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से सांसद थे. वो रक्षा मंत्री के पद पर भी रहे. 

ये भी पढ़ें

Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- रक्षा मंत्री रहते हुए देश को बनाया मजबूत

Mulayam Singh Yadav Died: मुलायम सिंह यादव के जीवन संघर्ष की कहानी, जानिए- उनके करीबी लोगों की जुबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget