एक्सप्लोरर

मुकुल गोयल बने उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी, हितेश चंद्र अवस्थी की जगह लेंगे

मुकुल गोयल बुधवार को हितेश चंद्र अवस्थी की जगह उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी बने हैं. वह 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी है. हितेश चंद्र अवस्थी का 30 जून को आखिरी कार्यकाल था.

उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी की कमान मुकुल गोयल के हाथों में सौंपी गई है. उन्होंने बुधवार को हितेश चंद्र अवस्थी की जगह ली है. मुकुल गोयल 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी है. मुकुल गोयल एडीजी, बीएसएफ के पद पर तैनात थे.

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने एक बयान में बताया कि मुकुल गोयल को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है. उन्होंने बताया कि गोयल वर्तमान में भारत सरकार में एडीशनल डीजी ऑपरेशन्स बीएसएफ के पद पर तैनात हैं. गोयल 30 मई को सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस महानिदेशक एच. सी. अवस्थी की जगह लेंगे.

पुलिस महानिदेशक नियुक्त होने के बाद गोयल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था कायम रखना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका नाम यूपीएससी की तरफ से दिए गए पैनल के तीन लोगों में शामिल था और वह रेस में सबसे आगे थे. इसके बाद यूपी सरकार ने उनके नाम पर बुधवार को मुहर लगा दी.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले गोयल का जन्म 22 फरवरी 1964 को हुआ था. उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की. गोयल उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रह चुके हैं. इनमें जालौन, मैनपुरी, हाथरस, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर और मेरठ शामिल हैं. हितेश चंद्र अवस्थी 12 साल तक सीबीआई में अपनी सेवा दे चुके हैं.

हितेश चंद्र अवस्थी का 30 मई तक का कार्यकाल था. उन्होंने कार्यकाल विस्तार से इनकार कर दिया था. 1985 बैच के आईपीएस ऑफिसर हितेश चंद्र अवस्थी को 4 मार्च 2020 को यूपी डीजीपी नियुक्त किया गया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget