एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी नहीं लड़ेंगे चुनाव! वापस लेंगे नामांकन

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. अब मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं.

Lok Sabha Election 2024: माफिया मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी को बड़ा झटका लगा है. अफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से सोमवार को कोई राहत नहीं मिली है. इसके बाद अब अफजाल अंसारी के चुनाव लड़ने की उम्मीदें न के बराबर हुईं है. जिसके बाद अब अफजाल अंसारी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं.

अफजाल अंसारी अपनी जगह अपने बेटी नुसरत अंसारी को समाजवादी पार्टी का टिकट दिला सकते हैं. अफजाल अंसारी को गैंगस्टर एक्ट मामले में चार साल की सजा मिली थी. इस मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में करीब तीन घंटे तक सुनवाई हुई. लेकिन सोमवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. अब इस मामले में आगामी 20 मई को सुनवाई होगी.

सोमवार को सुनवाई के दौरान अफजाल अंसारी के ओर से दलीलें पेश की गई हैं.  अफजाल अंसारी की तरफ से कहा गया कि बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय के जिस मर्डर केस के आधार पर उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई उसमें वह पहले ही बरी हो चुके हैं. अगर वह मूल मुकदमे में बरी हो गए हैं तो उसे आधार पर लगे गैंगस्टर के केस में उन्हें सजा नहीं दी जा सकती है.

20 मई को होगी अगली सुनवाई
हाईकोर्ट से सजा को रद्द किए जाने की गुहार लगाई गई है. हालांकि सुनवाई में अफजाल अंसारी का पक्ष पूरा नहीं हो सका. अब 20 मई को होने वाली सुनवाई में सबसे पहले अफजाल अंसारी के वकील अपनी बची हुई दलीलें पूरी करेंगे. उसके बाद यूपी सरकार और बीजेपी के पूर्व दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय के परिवार का पक्ष रखा जाएगा.

जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच में करीब सवा तीन घंटे तक इस मामले की सोमवार को सुनवाई हुई. गौरतलब है कि गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी और उनकी बेटी नुसरत अंसारी ने नामांकन किया है. अदालत का फैसला आने तक अफजाल अंसारी चुनाव तो लड़ सकते हैं. लेकिन हाईकोर्ट से अगर उनकी सजा रद्द नहीं हुई तो वह चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हो जाएंगे.

WATCH: रायबरेली में राहुल गांधी ने मंच पर प्रियंका गांधी को बुलाया, कहा- ये जो मेरी बहन है...

बेटी लड़ेंगी चुनाव
पीपुल्स रिप्रेजेंटेशन एक्ट के तहत 2 साल या उससे ज्यादा की सजा पाने वाला कोई व्यक्ति 6 सालों तक चुनाव नहीं लड़ सकता है. अफजाल अंसारी अगर सांसद चुन लिए जाते हैं और हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो उनकी सदस्यता रद्द हो जाएगी. ऐसे में अब ज्यादा संभावना इसी बात की है कि अफजाल अंसारी अपना नामांकन वापस ले लेंगे और उनकी जगह बेटी नुसरत अंसारी चुनाव लड़ेंगी.

बता दें कि गाजीपुर की स्पेशल कोर्ट ने पिछले साल 29 अप्रैल को अफजाल अंसारी को गैंगस्टर के मामले में दोषी करार देकर 4 साल की सजा सुनाई थी. इस सजा की वजह से उनकी लोकसभा की सदस्यता निरस्त हो गई थी और उन्हें जेल जाना पड़ा था. इलाहाबाद हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी लेकिन सजा पर रोक नहीं लगी थी. 

लेकिन बात में सुप्रीम कोर्ट ने अफजल अंसारी की सजा पर रोक लगा दी थी और इलाहाबाद हाईकोर्ट को उनकी अपील को 30 जून से पहले निस्तारित करने को कहा था. सुप्रीम कोर्ट से रोक लगने के बाद अफजाल अंसारी की लोकसभा की सदस्यता बहाल हो गई थी.  

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आजम खान के इस हाल के लिए अखिलेश जिम्मेदार', अनिल राजभर का हमला
'आजम खान के इस हाल के लिए अखिलेश जिम्मेदार', अनिल राजभर का हमला
मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात
मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'

वीडियोज

'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget