एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी को झटका, कोर्ट में पेशी के दौरान सुरक्षा की अर्जी पर सुनवाई से हाईकोर्ट का इनकार

Allahabad High Court: गाजीपुर कोर्ट में कल मुख्तार अंसारी और माफिया बृजेश शिह की पेशी होनी है. 21 साल बाद दोनों आमने-सामने होंगे. मुख्तार ने बृजेश सिंह से अपनी जान को खतरा बताया है.

Mukhtar Ansari News: पूर्वांचल के पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad Highcourt) ने गाजीपुर कोर्ट (Ghazipur Court) में कल पेशी के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्तार अंसारी की अर्जी पर अर्जेंट बेसिस पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. हाईकोर्ट ने कहा कि गाज़ीपुर की अदालत ने पहले ही मुख्तार की सुरक्षा की मॉनिटरिंग अपर मुख्य सचिव गृह से करने का आदेश दिया है. ऐसे में अलग से कोई आदेश जारी करने की जरुरत नहीं है. 

बाहुबली मुख्तार अंसारी की मंगलवार को कोर्ट में पेशी होनी है, जिसे लेकर मुख्तार अंसारी की तरफ से सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिस पर हाईकोर्ट ने आज दखल देने से इनकार कर दिया. गाजीपुर कोर्ट में कल ही पूर्वांचल के माफिया बृजेश शिह को भी पेश होना है. 21 साल बाद ये पहली बार होगा जब दोनों कट्टर दुश्मनों को आमना-सामना होगा. मुख्तार अंसारी की तरफ से बृजेश सिंह व दूसरे लोगों से जान को खतरा बताया गया है. 

10 जनवरी को होनी है मुख्तार अंसारी की पेशी

मुख्तार के परिवार ने पहले ही चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और यूपी सरकार समेत तमाम जगहों पर चिट्ठी भेजकर पेशी के दौरान मुख्तार की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने की मांग की थी. पेशी के दौरान ले जाने और वापस लाने के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडो तैनात किए जाने, बुलेटप्रूफ जैकेट दिए जाने और साथ ही बुलेटप्रूफ एंबुलेंस या कोई दूसरा वाहन दिए जाने की मांग की गई थी. इससे पहले इस मामले में 3 जनवरी को भी मुख्तार अंसारी की पेशी होनी थी लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से ये नहीं हो पाया था. 

इसके बाद  गाजीपुर कोर्ट ने तीन जनवरी को यह आदेश जारी किया था कि 10 जनवरी को पेशी के दौरान मुख्तार की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं. इसके साथ ही कोर्ट ने यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह को भी सुरक्षा इंतजामों की मॉनिटरिंग करने को कहा था. अपर मुख्य सचिव गृह को भी आदेश की कॉपी भेजी गई थी. 

हाईकोर्ट ने दखल देने से किया इनकार

विशेष सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए जाने की मांग को लेकर मुख्तार अंसारी की तरफ से आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी. कल होने वाली सुनवाई के मद्देनजर अदालत से अर्जेंट बेसिस पर आज ही सुनवाई किए जाने की मांग की गई थी, जिसे पर हाईकोर्ट ने अर्जेंट बेसिस पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि गाजीपुर की अदालत पहले ही सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी कर चुकी है. अपर मुख्य सचिव गृह को आदेश दिया जा चुका है. इसलिए अलग से इस पर निर्देश देने की कोई जरुरत नहीं है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिलीं नेहा सिंह राठौर, बताया क्या हुई बात?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
Chamoli Tunnel Accident Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget