एक्सप्लोरर

कासगंज से गाजीपुर जिला जेल पहुंचा मुख्तार का बेटा अब्बास अंसारी, SC के आदेश पर मिली है पैरोल

Abbas Ansari News: अब्बास अंसारी को जिला जेल के बैरक नंबर 10 में रखा गया है, जहां कभी उसके पिता मुख्तार अंसारी को रखा जाता था. अफजाल अंसारी को भी सजा के दौरान इसी बैरक में रखा गया था.

Mukhtar Ansari Son Abbas Ansari News: मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से 4 दिन की कस्टडी पैरोल मिली है, जिसके बाद आज सुबह 4.30 बजे अब्बास को गाजीपुर जिला जेल लाया गया है. अब्बास अंसारी इस समय कासगंज जेल में बंद है और उसको अपने पिता मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा में भाग लेने के लिये सुप्रीम कोर्ट से पैरोल मिली है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अब्बास अंसारी को आज जिला जेल में ही रखा जायेगा. 10 और 11 जून को उसे मुहम्मदाबाद उसके पैतृक आवास पुलिस कस्टडी में ले जाया जायेगा.

दोनों दिन रात में उसे जिला जेल में ही रखा जाएगा. दिन में वो अपने परिजनों के साथ रह सकेगा. इससे पहले अब्बास अंसारी को 10 अप्रैल को भी अपने पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिये पैरोल मिली थी. सूत्रों की मानें तो अब्बास अंसारी को जिला जेल के बैरक नंबर 10 में रखा गया है, जहां कभी उसके पिता मुख्तार अंसारी को रखा जाता था. अफजाल अंसारी को भी सजा के दौरान इसी बैरक में रखा गया था.

28 मार्च को हो गई थी मुख्तार अंसारी की मौत 

अब्बास अंसारी मऊ सदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक है और फिलहाल कासगंज की जेल में बंद है. अब्बास अंसारी के पिता मुख्तार अंसारी की मौत 28 मार्च को बांदा के मेडिकल कालेज में हो गयी थी. मुख्तार अंसारी को 30 मार्च को उसके पैतृक कब्रिस्तान मुहम्मदाबाद के कालीबाग में दफन किया गया था.

गाजीपुर पहुंचा अब्बास अंसारी 

मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होने की अनुमति अब्बास अंसारी को नहीं मिल सकी थी, लेकिन बाद में उसे पैरोल मिली थी और वो अपने पिता की फातिहा में शामिल हुआ था. अब एक बार फिर मुख्तार अंसारी के लिये प्रार्थना सभा आयोजित होनी है, जिसमें शामिल होने के लिये अब्बास अंसारी गाजीपुर पहुंच चुका है.

कल 10 जून और उसके अगले दिन 11 जून को अब्बास को पुलिस कस्टडी में मुहम्मदाबाद ले जाया जायेगा. उसके बाद 12 जून की रात 12 बजे के बाद कभी भी अब्बास अंसारी को कासगंज जेल के लिये रवाना कर दिया जायेगा.

(आशुतोष त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: अयोध्या में बीजेपी की हार पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य, कहा- 'मंथरा जैसे लोगों ने वोट नहीं दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russian Missile: रूस की तीन सबसे खतरनाक मिसाइलें, पल भर में दुश्मन को कर सकती हैं तबाह, जानें कीमत
रूस की तीन सबसे खतरनाक मिसाइलें, पल भर में दुश्मन को कर सकती हैं तबाह, जानें कीमत
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
Bigg Boss 19: शो में जाने से पहले क्या अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं मालती चाहर? बता दी सच्चाई
शो में जाने से पहले क्या अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं मालती चाहर? बता दी सच्चाई

वीडियोज

Babri Masjid Controversy: बाबरी मस्जिद नाम पर बड़ा खेल, मचेगा बवाल! Mamata की डूबेगी लुटिया?
Indigo Flight News: क्या भारतीय विमान सेक्टर में इंडिगो मोनोपॉली का उठा रही फायदा ? | abp News
Indigo Flight News: इंडिगो की मनमानी... यात्रियों के लिए बनी बड़ी परेशानी ! | abp News
Indigo Flight News: 'घर से निकलने से पहले फ्लाइट  का स्टेटस चेक करें यात्री '- IGI Airport
Indigo Flight News:  वीडियो के जरिए इंडिगो संकट पर परेशान यात्री ने सुनाई अपनी दर्द भरी कहानी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Russian Missile: रूस की तीन सबसे खतरनाक मिसाइलें, पल भर में दुश्मन को कर सकती हैं तबाह, जानें कीमत
रूस की तीन सबसे खतरनाक मिसाइलें, पल भर में दुश्मन को कर सकती हैं तबाह, जानें कीमत
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
अजमेर दरगाह चादरपोशी पर बड़ा विवाद, हिंदू सेना की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
20 हार के बाद बदली किस्मत, 2023 के बाद अब भारत को मिली जीत; दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ 'करिश्मा'
Bigg Boss 19: शो में जाने से पहले क्या अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं मालती चाहर? बता दी सच्चाई
शो में जाने से पहले क्या अमाल मलिक को डेट कर चुकी हैं मालती चाहर? बता दी सच्चाई
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
न्यूक्लियर प्लांट, यूरिया प्रोडक्शन, टूरिस्ट वीजा और यूक्रेन वॉर... PM मोदी और पुतिन का ज्वाइंट स्टेटमेंट | बड़ी बातें
क्या गारंटर न होने पर पैसे निकालने से मना कर सकते हैं बैंक, जान लीजिए नियम
क्या गारंटर न होने पर पैसे निकालने से मना कर सकते हैं बैंक, जान लीजिए नियम
रेलवे दे रहा 1 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स को जॉब, यहां क्लिक कर चेक कर लें पूरी डिटेल्स
रेलवे दे रहा 1 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स को जॉब, यहां क्लिक कर चेक कर लें पूरी डिटेल्स
Embed widget