एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी ने जताया अपनी जान को खतरा, कहा- जेल से आते-जाते नहीं मिलती पर्याप्त सुरक्षा

Mukhtar Ansari News: बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की आज एमपी एमएलए कोर्ट में ऑनलाइन पेशी हुई. इस दौरान उन्होंने शासन प्रशासन से सुरक्षा का खतरा बताया. अगली सुनवाई 13 जून को होगी.

Mukhtar Ansari News: पूर्वांचल के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के शार्प शूटर श्याम बाबू पासी (Shyam Babu Pasi) को हत्या के एक मामले में बुलंदशहर जेल (Bulandshahr Jail) से कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को जिले के एमपी एमएलए कोर्ट (MP/MLA Court) नंबर 3 में पेश किया गया. इस मामले में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की भी ऑनलाइन पेशी हुई. कोर्ट ने श्यामबाबू पासी पर हत्या का आरोप निर्धारित कर दिया है. इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 13 जून तय की गई है.
 
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अंसारी की पेशी
पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी ने अधिवक्ता के माध्यम से दो पत्र न्यायालय के समक्ष  पेश किए. जिसमें शासन-प्रशासन से जान का खतरा बताया. उनका कहना है विरोधियों का शासन-प्रशासन में प्रबल प्रभाव है. मुख्तार अंसारी के वकील ने कहा कि पेशी के दौरान जेल से न्यायालय, न्यायालय से जेल जाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिल रही है. पहले पेशी के दौरान एक पुलिस उपाधीक्षक, एक उपनिरीक्षक, 10 पुलिसकर्मी व 15 पीएसी के जवान उपलब्ध रहते थे. वर्तमान में ऐसी व्यवस्था नहीं है. पत्र में मुख्तार अंसारी ने सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्रवाई की वीडियो कांफ्रेंसिंग से कराए जाने की मांग रखी.
 
मुख्तार अंसारी ने पेश की ये दलील
दूसरे पत्र में मुख्तार अंसारी ने आरोप लगाया कि मुझे फर्जी मुलजिम बनाया गया है सबूतों के आधार पर मेरे विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का अपराध प्रथम दृष्टया नहीं बनता है. मुख्तार अंसारी के आरोपों को विशेष लोक अभियोजक लाल बहादुर सिंह ने खारिज कर दिया. उन्होंने न्यायालय के समक्ष बताया कि सरकार जेल से बेहतर सुरक्षा कहीं नहीं दे सकती और पेशी के दौरान आने जाने में जो भी सुरक्षा के प्रोटोकाल होते हैं उसका पालन किया जाता है.
गौरतलब है कि साल 2014 में सड़क निर्माण के ठेके को लेकर शुरू हुई वर्चस्व की जंग में तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला गांव के समीप सड़क निर्माण कार्य में लगे बिहार निवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में बाहुबली मुख्तार अंसारी समेत कई लोगों को नामजद किया गया था. मामले की सुनवाई जिले के एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर 3 में चल रही है. मजदूर की हत्या के मामले में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की आनलाइन पेशी हुई. इसी मुकदमें में शामिल बुलंदशहर जेल में बंद कुख्यात श्यामबाबू पासी को कड़ी सुरक्षा में एमपी एमएलए कोर्ट मंगलवार को पेश किया गया. 
 
मजदूर की हत्या का मामला
दरअसल 6 फरवरी 2014 को बिहार निवासी मजदूर की हत्या के मामले में आरोप है कि मुख्तार अंसारी ने साजिश रचकर अपने विपक्षी को फंसाने के लिए अपने ही खास के यहां काम कर रहे मजदूर की हत्या करवा दी थी. मामले में मुख्तार अंसारी समेत अन्य के खिलाफ दौरान विवेचना मुकदमा दर्ज किया गया था. स्टेट बनाम राजेंद्र पासी के नाम से ट्रायल चल रहा है. पुलिस ने वर्ष 2020 में नामजद आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था. विशेष लोक अभियोजक लाल बहादुर सिंह ने बताया कि आज मुख्तार अंसारी और श्याम बाबू सहित अन्य आरोपियों की हत्या के मामले के साथ ही गैंगस्टर के मुकदमे की भी पेशी थी. कोर्ट ने अगली तारीख 13 जून तय की है. 
 
ये भी पढ़ें- 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'छापा मारना चाहिए...', सपा के पूर्व विधायक के यहां ED रेड पर क्या बोले अखिलेश यादव?
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
'जिसने भगवान के दानपात्र को नहीं छोड़ा...', अखिलेश यादव ने चढ़ावा चोरी को लेकर फिर बोला BJP पर हमला
महोबा में बारिश के बाद घरों में घुसा पानी, कच्चे मकानों पर गिरने का खतरा, फावड़ा लेकर खुद उतरे ग्रामीण
महोबा में बारिश के बाद घरों में घुसा पानी, कच्चे मकानों पर गिरने का खतरा, फावड़ा लेकर खुद उतरे ग्रामीण
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget