एक्सप्लोरर

Mukhtar Ansari Wife: मुख्तार अंसारी की अंतिम रस्म में शामिल होगी पत्नी अफशां अंसारी? लंबे समय हैं फरार, कई मुकदमे दर्ज

Mukhtar Ansari Family: मुख्तार अंसारी की तरह उनकी पत्नी अफशां अंसारी पर भी दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं. वो लंबे समय से फरार चल रही हैं, ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या वो पति के जनाजे में शामिल होंगी.

Mukhtar Ansari Wife: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में उनके घर पर मातम पसरा हुआ है. बड़ी संख्या में उनके समर्थन घर पहुंच गए. इस बीच सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी कहां हैं? पति की मौत के बाद क्या अफशां सरेंडर करेंगी. क्या वो उनके जनाजे में शामिल होंगी या नहीं. 

मुख़्तार अंसारी की तरह उनकी पत्नी अफशां अंसारी पर दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं. उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है. पुलिस की ओर से उनपर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है. वो लंबे समय से फरार चल रही है. पुलिस काफी समय से उनकी तलाश कर रही है. अफशां की गिरफ्तारी भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है. 

पति के जनाजे में शामिल होंगी अफशां?
अफशां अंसारी के खिलाफ 13 मुकदमें दर्ज हैं. मऊ पुलिस की ओर से उन पर इनाम भी घोषित किया गया हैं. अफशां पर जमीन की खरीद फरोख्त, फर्जी तरीके से जमीन पर कब्जा कर आर्थिक लाभ लेना और सरकारी भूमि को रसूख के दम पर अपने नाम कराने जैसे कई मामले दर्ज हैं. मऊ पुलिस की ओर से अफशां को भगौड़ा तक घोषित किया गया है. 

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां भी गाजीपुर में मोहम्मदाबाद के दर्जी मोहल्ला की रहने वाली है. साल 2005 के बाद से मुख्तार अंसारी जेल में रहा. उनके जेल जाने के बाद उसके सारे कामकाज को अफशां ही संभालती रही थी. वो पिछले काफी समय से फरार चल रही है. अफशां अगर पति के जनाजे में शामिल होंगी तो उसके लिए पहले उन्हें सरेंडर करना होगा. अफशां को लेकर ऐसे में कई तरह के कयास भी लग रहे हैं. 

पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर लाया जाएगा. उसे काली बाग स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा. ऐसे में पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है. यूपी के कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget