एक्सप्लोरर

यूपी: मुख्तार अंसारी की जेल पर स्पेशल कोर्ट करेगी फैसला, यहां हो सकता है नया ठिकाना

बाहुबली मुख्तार अंसारी को आज पंजाब से बांदा जेल लाया जा रहा है. मुख्तार अंसारी का नया ठिकाना प्रयागराज की नैनी जेल हो सकता है. हालांकि इस पर फैसला स्पेशल कोर्ट को लेना है.

प्रयागराज. पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी आज रात यूपी की बांदा जेल में पहुंच जाएगा. बांदा के बाद उसे यूपी की किस जेल में रखा जाना है, इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक प्रयागराज की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट को करना है. एमपी एमएलए की स्पेशल कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट का आदेश औपचारिक रूप से पहुंच भी गया है, लेकिन एबीपी गंगा चैनल के पास इस बात की पुख्ता जानकारी है की स्पेशल कोर्ट अभी चार-पांच दिनों तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लेगा.

जानकारी के मुताबिक, स्पेशल कोर्ट सबसे पहले बांदा जेल के अधीक्षक की दाखिला रिपोर्ट देखेगा और उसके बाद ही मुख्तार की जेल को लेकर कोई फैसला सुनाएगा. दाखिला रिपोर्ट में जेल के अधीक्षक यह जानकारी देंगे कि मुख्तार अंसारी वास्तव में पंजाब से बांदा जेल में शिफ्ट हो चुका है. मुख्तार के बांदा जेल पहुंचने के बाद यह दाखिला रिपोर्ट प्रयागराज तक पहुंचने में तीन से चार दिनों का वक्त लग सकता है. इसके साथ ही जेल अधीक्षक को कोर्ट के सामने अपनी सिफारिशी रिपोर्ट भी रखनी होगी. इस रिपोर्ट में उन्हें यह बताना होगा कि क्या मुख्तार के मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है या नहीं. क्या मुख्तार को बांदा जेल में रखा जा सकता है या नहीं. अगर मुख्तार की जेल बदलनी हो तो उसे किस जेल में रखा जाए.

मुख्तार को नैनी जेल में रखा जाएगा! एबीपी गंगा के पास यह भी जानकारी है यूपी का सरकारी अमला खुद भी मुख्तार को बांदा जेल में ज्यादा दिनों तक रखे जाने के पक्ष में नहीं है. सरकारी अमला चाहता है कि मुख्तार को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में रखा जाए. सरकारी अमले ने इसके लिए बाकायदा स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट के सामने अपनी सिफारिश रखने का भी फैसला किया है. यह सिफारिश 8 अप्रैल को कोर्ट के सामने रखी जा सकती है.

ये भी पढ़ें:

आज यूपी लाया जाएगा मुख्तार अंसारी, पंजाब के रोपड़ पहुंची बांदा पुलिस की टीम

यूपी: यमुना एक्सप्रेस वे पर बदमाशों ने हाईजैक कर लूटी बस, सवारियों से लाखों रुपये और गहने लेकर फरार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget