एक्सप्लोरर

मुकेश सहनी बोले- दिल्ली से ही मिल सकता है निषादों को आरक्षण, यूपी से होकर जाता है रास्ता

यूपी के चुनावी रण में उतरे मुकेश सहनी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर निषाद समुदाय को आरक्षण की बात कही. उन्होंने कहा कि दिल्ली से ही निषादों को आरक्षण मिल सकता है.

Uttar Pradesh Assembly election 2022: यूपी चुनाव में एंट्री मारकर कइयों की टेंशन बढ़ाने वाले विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर निषाद समुदाय को आरक्षण की बात कही. उन्होंने कहा कि दिल्ली से ही निषादों को आरक्षण मिल सकता है और दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है. 

इस दौरान मुकेश सहनी ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि संजय निषाद सही राजनीति करते तो मैं उनका साथ देता. वहीं, दूसरी तरफ संजय निषाद ने मुकेश सहनी के निषादों को आरक्षण देने वाली बात पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आरक्षण की बात के साथ क्यों पार्टी लॉन्च की. दावा है कि यूपी में 150 सीटों पर निषाद समुदाय सीधे असर डालता है.

यूपी में 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है

बता दें कि यूपी में 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है. इस चुनाव में निषादों को साधने के लिए मुकेश सहनी यूपी पहुंचे हैं. निषाद, केवट, मल्लाह और कश्यप के नाम से जानी जाने वाली जाति मूल रूप में मछली पालन और नाव चलाने का काम करती है. यूपी में निषादों की आबादी को लेकर कई तरह के दावे हैं. कोई 14 फ़ीसदी निषाद और उसकी उप जातियों कर होने का दावा करता है तो कोई 5-6 प्रतिशत ही आबादी बताता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में निषादों की आबादी अच्छी खासी स्नाख्या में है. ऐसे में गोरखपुर में निषादों की राजनीति करने वाले संजय निषाद को चुनौती देने का काम मुकेश सहनी करते दिखाई दे सकते हैं.

लखनऊ में गोमती नगर के विपुल खण्ड में मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी का उद्घाटन किया. उनका दावा है कि निषादों के वोट से 150 सीटों पर सीधा असर पड़ता है. मुकेश साहनी यूपी में क्या कर पाएंगे यह तो समय बताएगा लेकिन ये जरूर है कि उनके आने से सबसे ज्यादा 'मिर्ची' निषाद पार्टी के डॉक्टर संजय निषाद को लगी है. संजय निषाद कहीं ना कहीं वीआईपी पार्टी को यूपी में लाने के लिए बीजेपी को जिम्मेदार मान रहे हैं. असली लड़ाई 25 जुलाई को देखने को मिलेगी जब फूलन देवी की पुण्यतिथि के मौके पर दोनों ही निषाद नेता अपनी जाति के लोगों को साधने की अपने अपने तरीके से कोशिश करेंगे.

यह भी पढ़ें-

अखिलेश यादव से मिले AAP सांसद संजय सिंह, यूपी में सियासी हलचल तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
नोएडा: 'Special 26' की तरह पर GST कंसल्टेंट को बनाया बंधक, 7 घंटे में लूटे 29 लाख
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
रूस में 97 दिन फंसे उत्तराखंड के दो भाई लौटे घर, CM धामी ने कराई वापसी
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक
वाराणसी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी अपडेट, नौका विहार पर लगी रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget