एक्सप्लोरर

मुहर्रम पर ईरानी लीडर खामनेई की लगीं तस्वीरें, हरिद्वार-देहरादून समेत कई शहरों में लगे बैनर

Dehradun News: हरिद्वार, मंगलौर, रुड़की, और देहरादून जैसे शिया बहुल इलाकों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीरें इमामबाड़ों और बस्तियों में देखी गईं.

Uttarakhand News: देश भर में आज रविवार (6 जुलाई) को मुहर्रम शिया और सुन्नी मुस्लिम समुदाय द्वारा गम और इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जा रहा है. वहीं इस मौके पर हरिद्वार, मंगलौर, रुड़की, और देहरादून जैसे शिया बहुल इलाकों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीरें इमामबाड़ों और बस्तियों में देखी गईं. हाल ही में ईरान-इजरायल तनाव के बाद खामेनेई की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है, जिसका असर भारत के शिया समुदाय में भी साफ दिखाई दे रहा है.

मुहर्रम का दिन मुस्लिम समुदाय, खासकर शिया समुदाय के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इस दिन को इमाम हुसैन की शहादत को याद करने और गम के रूप में मनाया जाता है. आज देशभर में ताजिया जुलूस निकाले जा रहे हैं, और शिया समुदाय मातम के साथ इस दिन को याद करता है. शिया समुदाय में आयतुल्लाह खामेनेई की तस्वीरों का क्रेज चर्चा का विषय बना हुआ है. हरिद्वार, रुड़की, और देहरादून के इमामबाड़ों में उनकी तस्वीरें प्रमुखता से लगाई गई हैं.

शिया समुदाय में खामेनेई का प्रभाव

शिया समुदाय के लोगों का कहना है कि आयतुल्लाह अली खामेनेई न केवल ईरान के सुप्रीम लीडर हैं, बल्कि विश्वभर के शिया समुदाय के लिए एक बड़े रहनुमा हैं. स्थानीय शिया समुदाय के एक सदस्य ने कहा कि खामेनेई साहब हमारे धर्म के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक हैं. उनकी कद्र हिंदुस्तान के शिया धर्मगुरुओं से भी ऊपर है. हम उनके नक्शे कदम पर चलते हैं. हाल ही में ईरान और इजरायल के बीच हुए तनाव ने खामेनेई की छवि को और मजबूत किया है, जिसका असर भारत में भी देखा जा रहा है. शिया समुदाय के लोग उनकी तस्वीरों को इमामबाड़ों और जुलूसों में लगाकर उनका सम्मान व्यक्त कर रहे हैं.

मुहर्रम का महत्व

मुहर्रम का दिन इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है, जो शिया और सुन्नी दोनों समुदायों के लिए दुख और सम्मान का प्रतीक है. शिया समुदाय इसे साल का सबसे महत्वपूर्ण दिन मानता है, जिसमें मातम, जुलूस, और ताजिया निकाले जाते हैं. इस दिन दोनों समुदाय मिलकर इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget