एक्सप्लोरर

यूपी का MSME सेक्टर अब बनेगा रोजगार का सबसे बड़ा जरिया, योगी सरकार ने बनाया ये खास प्लान

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार जमीनों के विकास पर करीब 190 करोड रुपए खर्च करेगी और इस पर कम से कम से कम 10,000 नई इकाइयों का क्लस्टर तैयार करेगी. क्लस्टर को विकसित कर उसे छोटी इकाइयों को देगी.

UP MSME News: यूपी सरकार प्रदेश के सभी जिलों में एमएसएमई बनाने जा रही है, सरकार छोटी और बड़ी दोनों इकाइयों को बढ़ावा देगी. वहीं लंबे समय से बंद पड़ी कताई मिलों की जमीनों पर क्लस्टर विकसित कर उसे छोटी इकाइयों को देगी. सरकार जमीनों के विकास पर करीब 190 करोड रुपए खर्च करेगी और इस पर कम से कम से कम 10,000 नई इकाइयों का क्लस्टर तैयार करेगी.

एमएसएमई विभाग ने तय किया है कि बंद पड़ी सभी कताई मिलों की जमीनों पर क्लस्टर बनाकर उसे छोटी इकाइयों को देगी, जिसमें न्यूनतम 500 मीटर से लेकर अधिकतम 4000 वर्ग मीटर तक का प्लाट आवंटित किया जाएगा. इस बाबत बाराबंकी ,मऊ ,रायबरेली, अलीगढ़, महोबा, प्रतापगढ़, प्रयागराज समेत कई जिलों में काम शुरू हो गया है और अगले 4 से 5 महीने में जमीने आवंटित कर उद्यमियों को डीएम सर्किल रेट पर दी जाएंगी. इसके साथी कब्जे वाली जमीनों  को भी एमएसएमई विभाग खाली करा कर उसे विकसित कर स्थानीय छोटे उद्योगों को आवंटित करेगा.

एमएसएमई पार्क बसाने का प्रस्ताव हुआ फाइनल 

जानकारी के मुताबिक ग्राम समाज की कब्जे वाली जमीनों को खाली करा कर उसे विकसित कर उद्यमियों को देने की मंजूरी मिल गई है. रायबरेली और फतेहपुर में करीब डेढ़ सौ बीघा ग्राम समाज की जमीन पर एमएसएमई पार्क बसाने का प्रस्ताव फाइनल हुआ है. इसी तरीके से अलीगढ़ में एमएसएमई पार्क बसाई जा रहा है.यह जमीन वोकल फॉर लोकल के तहत पहले स्थानीय उद्यमियों को आवंटित की जाएगी. वहीं फिरोजाबाद और टूंडला में भी ग्राम समाज की जमीन को लैंड पार्क के तौर पर विकसित किया जाएगा. इस काम को करने के लिए प्रदेश के सभी जिला उद्योग अधिकारियों को लगाया गया है.

रोजगार के क्षेत्र में काम हुआ शुरू?

एमएसएमई मंत्री राकेश सचान की मानें तो इस दिशा में काम शुरू हो गया है, और अगले 5 से 6 महीने में अधिकतर जिलों में एमएसएमई पार्क विकसित कर छोटे उद्यमियों को दे दिया जाएगा. इसके तहत हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और करीब 10000 नई छोटी इकाइयां लगेंगी.

ये भी पढ़ें: Varanasi News: वाराणसी में बड़ा हादसा, रामनगर में नवनिर्मित घाट का छज्जा गिरा, एक मजदूर की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget