एक्सप्लोरर

सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का दावा- सपा के लिए AIMIM कोई चुनौती नहीं, सिर्फ वोट काट सकती है

UP Elections: बर्क ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए ओवैसी चुनौती नहीं हैं. वह वोट काट कर नुकसान तो पहुंचा सकते हैं लेकिन जीत नहीं सकते हैं.

UP Assembly Election 2022: संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) सपा के लिए कोई 'चुनौती' नहीं हैं, लेकिन वे कुछ मतों का नुकसान पहुंचा सकते हैं. बर्क ने कहा कि हमारे लिए वह (ओवैसी) चुनौती नहीं हैं, अभी वह इस स्थिति में नहीं हैं. वह वोट काट कर नुकसान तो पहुंचा सकते हैं लेकिन जीत नहीं सकते हैं और वो समाजवादी पार्टी से घबराए हुए हैं. बर्क ने राज्य की भाजपा सरकार पर जनता पर अत्याचार करने का आरोप भी लगाया.

सपा सांसद ने कहा, ''हम हिंदुस्तान में रहते हैं, यह हमारा मुल्क है और हमें अपने मुल्क पर फक्र हैं, हम अपने मुल्क के दर्द में शरीक हैं, लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है तबसे लोगों को इंसाफ नहीं मिल रहा है और उन पर अत्याचार हो रहे हैं.'' उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज किए जाने पर सपा सांद ने कहा, ''वह पूर्व राज्यपाल रहे हैं और वह जिम्मेदार इंसान हैं और मुल्क के हालात पर रोशनी डालने का उन्हें हक है.''

आजम खान पर अत्याचार हो रहे हैं- बर्क

बर्क ने दावा किया कि रामपुर के सांसद आजम खान पर अत्याचार हो रहे हैं और उन्होंने खान को जेल से रिहा किए जाने की मांग की. भाजपा नेता आकाश कुमार सक्सेना की शिकायत पर रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाने में रविवार को आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया था.

अपनी शिकायत में सक्सेना ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के घर का दौरा करने और उनकी पत्नी ताजीन फातिमा के साथ बैठक के बाद कुरैशी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया और इसकी तुलना 'खून पीने वाले राक्षस' से की. कुरैशी (81) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वह साल 2014 से 2015 तक मिजोरम के राज्यपाल भी रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

ओवैसी बोले- धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुसलमानों के साथ हुई ठगी, अखिलेश यादव को दी ये चुनौती

Farmers Protest: जेल से रिहा किए गए 21 किसान, प्राधिकरण के खिलाफ किया था प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget