एक्सप्लोरर

आगरा: टोल प्लाजा पर हंगामे के मामले में सांसद के सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

आगरा टोल प्लाजा में सांसद के सुरक्षा कर्मियों द्वारा टोल प्लाजा में हंगामे के मामले में गिरफ्तारी की गई है। हालांकि हल्की धाराओं में दर्ज इस मामले में उन्हें जमानत भी मिल गई।

आगरा, एबीपी गंगा। आगरा यमुना एक्सप्रेस वे के इनर रिंग रोड के रहनकलां टोल प्लाजा पर हुए बवाल में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन और इटावा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के दो सुरक्षाकर्मियों के पहले निलंबन और अब गिरफ्तारी कराकर एसएसपी बबलू कुमार ने कड़ा संदेश दे दिया है। एसएसपी ने सीओ और इंसपेक्टर को निर्देश दिया था कि मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए एसएसपी यह संदेश देना चाहते थे कि कानून सभी के लिए बराबर है।

गौरतलब है कि बीते सात जुलाई को तड़के पौने चार बजे डॉ. रामशंकर कठेरिया के साथ चार-पांच गाड़ियां और एक बस टोल प्लाजा से गुजरी थी। बस में आगरा के जिला पंचायत सदस्य बैठे बताए जा रहे थे। रहनकलां टोल पर टोलकर्मियों ने बस को रोक लिया था। इसी बात पर सुरक्षाकर्मी भड़क गए थे। कठेरिया भी अपनी गाड़ी से उतर आए थे। सुरक्षाकर्मी कांस्टेबल विपिन चौधरी ने फायरिंग कर दी थी। सुरक्षाकर्मियों द्वारा टोलकर्मियों से मारपीट भी की गई थी।

टोलकर्मियों ने मारपीट के बाद एत्मादपुर थाने में तहरीर के साथ घटना की सीसीटीवी फुटेज भी दे दी थी। यह मामला देश भर में सुर्खियों में छा गया था। एसएसपी बबलू कुमार ने भी इसे गंभीरता से लेकर सख्त कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया था। इसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज हो गया, जिसमें डॉ. कठेरिया भी नामजद हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी के आदेश पर सीओ अतुल सोनकर और इंसपेक्टर विकास तोमर ने कार्रवाई में तेजी दिखाते हुए दो कांस्टेबल पिंकू उपाध्याय और विपिन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। इंसपेक्टर विकास तोमर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभी और लोगों पर भी कार्रवाई होगी। हालांकि धाराएं कमजोर होने की वजह से दोनों सिपाहियों को तुरंत जमानत भी मिल गयी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget