एक्सप्लोरर

UP Politics: कांग्रेस-सपा विवाद में दोराहे पर जयंत चौधरी? रालोद की चुप्पी से मिल रहे ये संकेत

रालोद चीफ ने कांग्रेस कहा था कि वह राजस्थान में साल 2018 के विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर हार गई थी उनमें सीटें उनकी पार्टी को दे. रा

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों को लेकर मची कलह के बाद दोनों दलों के नेताओं की ओर से बयानों पर सीजफायर होता दिख रहा है. एमपी में कांग्रेस ने सपा को खास तवज्जो नहीं दी. उन सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतार दिए जहां कथित तौर पर उनका सपा से समझौता हो चुका था. इस पर सपा और उसके नेता अखिलेश यादव काफी नाराज दिखे. 

कांग्रेस और सपा के बीच बयानों पर लगा सीजफायर कितने दिनों तक चलेगा यह तो वक्त बताएगा कि लेकिन परिस्थिति अगर नहीं संभली तो राष्ट्रीय लोकदल के लिए भी स्थिति आसान नहीं होगी.  राष्ट्रीय लोकदल  फिलहाल चुप है. रालोद चीफ जयंत चौधरी अभी तक इस पूरे मामले पर चुप हैं. रालोद की चुप्पी से संकेत हैं कि वह कांग्रेस और सपा के बीच उपजे विवाद पर सतर्क है. अगर कांग्रेस-सपा की कलह पर लगाम नहीं लगी तो जयंत राजनीति के एक दोराहे पर होंगे जहां से उनके लिए फैसला आसान नहीं होगा. 

UP Politics: क्या खत्म होगी सपा-कांग्रेस की रार? तल्खी के बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान

कांग्रेस का रालोद के लिए रुख नरम
फिलहाल कांग्रेस का रालोद के लिए रुख नरम दिख रहा है. अगर जयंत, सपा के साथ जाते हैं तो एक ओर जहां यूपी में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं तो वहीं राजस्थान विधानसभा चुनाव में फिर से एंट्री की उम्मीद पाले बैठे जयंत को भी झटका लग सकता है. रालोद, जाट वोटों के भरोसे राजस्थान में अपने पांव जमाने की कोशिश में है.

इसी महीने की शुरुआत में रालोद चीफ ने कांग्रेस कहा था कि वह राजस्थान में साल 2018 के विधानसभा चुनाव में जिन सीटों पर हार गई थी वह सीटें उनकी पार्टी को दे. रालोद ने कहा था कि हम पर भरोसा किया जा सकता है. हम पुराना चेहरा हैं. हमारी पार्टी की पुरानी पहचान है.

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में रालोद को कांग्रेस ने 2 सीटें दी थीं. रालोद ने इसमें से भरतपुर सीट पर जीत हासिल की और उसके नेता सुभाष गर्ग को कांग्रेस ने काबीना मंत्री भी बनाया था. सूत्रों का दावा है कि इस बार रालोद , कांग्रेस से 4-5 सीटें मांग रही है. रालोद चीफ ने बीते दिनों कहा था- कांग्रेस जिस सीट पर 4 -5 बार से नहीं जीती वह सीट हमको दे जीत कर दिखाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में देर रात 20 IAS अधिकारियों के तबादले; बलिया, आजमगढ़ और इटावा में बड़े बदलाव
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, राज्य सरकार से जवाब तलब
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget