एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: एमपी में कांग्रेस के रवैये से दुःखी अखिलेश यादव का छलका दर्द, बोले- कांग्रेस ऐसा करेगी तो...

UP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा सीट शेयरिंग के मुद्दे पर कथित स्पष्ट बातचीत न किए जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का दर्द एक बार फिर सामने आया है.

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देशभर की विपक्षी पार्टियों ने इंडिया गठबंधन बनाया था. वहीं इस साल पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान ही यह टूटता नजर आ रहा है. दरअसल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के रवैये और सीट शेयरिंग से समाजवादी पार्टी के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष काफी नाराज हैं. अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भी इसी मुद्दे पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सपा मध्य प्रदेश में उतनी ही सीटों पर लड़ेगी जहां उन्हें समर्थन मिल रहा है.

प्रेस वार्ता के दौरान प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 'समजवादी पार्टी वही लड़ेगी जहां हमें समर्थन है. हमने छह सीटों की उम्मीद लगाई थी, लगा चार सीट तो मिल ही जायेगा लेकिन हमारे सिटिंग सीट पर भी कांग्रेस ने प्रत्याशी लड़ा दिया. अगर आपको सीट नहीं देनी थी तो समजवादियों से बात नहीं करनी चाहिए थी. कांग्रेस ऐसा करेगी तो कौन साथ रहेगा.'

आजम खान के साथ हो रहा अन्याय

इसके अलावा अखिलेश ने आजम खान के जेल पर जाने पर भी पहली प्रतिक्रिया दी. सपा नेता ने कहा कि आजम खान के साथ अन्याय हुआ है. सारी दुनिया जानती है कि उनके साथ नाइंसाफी हो रही है. अखिलेश यादव ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हर तरफ से विफल रही राज्य सरकार को लोकसभा चुनाव में प्रदेश और देश की जनता सबक सिखाएगी.

बीजेपी को सबक सिखाएगी जनता

उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता और पूरा संगठन केवल जातिवाद और भेदभाव फैलाने के लिए कार्य कर रहा है. सभी जानते हैं कि बीजेपी किसी भी तरह सत्ता में आने का ख्वाब देख रही है लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी दम लगाकर इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाएं.

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: BJP के इशारों पर काम कर रहे अखिलेश यादव? कांग्रेस नेता ने सपा पर किया बड़ा दावा, लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget