एक्सप्लोरर

MP News: भिंड में इतनी महिलाओं के नाम है आर्म्स लाइसेंस, जानें- क्यों बढ़ रही है महिला आवेदकों की संख्या

Bhind News: चंबल के इस इलाके में परिवार की सुरक्षा के मामले में महिलाएं, पुरुषों से पीछे नहीं हैं. भिंड जिले में 140 से अधिक आर्म्स लाइसेंस महिलाओं के नाम है.

MP Bhind Women Taking Licenced Arms: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के चंबल (Chambal) इलाके की पहचान आज भी बीहड़ और बंदूक से होती है. पुरुष के हाथों में रायफल चंबल में कोई बड़ी बात नहीं है. लेकिन आत्मरक्षा के लिए अब अंचल की महिलाएं भी बन्दूकें थामने लगी हैं. भिंड जिले में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं. अब तक जो महिलाएं परिवार संभालती थी वे अब चूल्हा चौका वाली छवि को दरकिनार कर परिवार की रक्षा का जिम्मा भी उठा रही हैं.

इस पुरुष प्रधान मान्यता वाले देश में महिलाएं सिर्फ परिवार ही नहीं चला रहीं बल्कि परिवार की सुरक्षा का जिम्मा भी उठाने लगी हैं. चंबल के भिंड जिले में बीते कुछ वर्षों में कई महिलाओं ने आर्म्स लाइसेंस लिए हैं, साथ ही बंदूके भी. जिले में अटेर क्षेत्र में रहने वाली नीरज जोशी हाल ही में कंधे पर बंदूक टांगे कलेक्ट्रेट में नजर आईं, इस तरह की तस्वीर दिखना किसी भी जिले में आम बात नही है.

नीरज जोशी ने बताया कि, चार साल पहले उनके पति का देहांत हो गया था, घर में बुज़ुर्ग सास ससुर और तीन बच्चे हैं. वे चंबल के उस बीहड़ी इलाके से हैं जहां कभी डकैतों का मूवमेंट हुआ करता था. समय के साथ बदलाव तो हुआ है, लेकिन आज भी उनके गांव में लड़ाई झगड़े विवाद की स्थिति कभी भी बन जाती हैं. इसके अलावा गुंडे बदमाशों का भी डर बना रहता है. 

परिवार की सुरक्षा के लिए ली बंदूक

उन्होंने बताया कि पति के इस दुनिया मे न होने से अब बच्चों और सास ससुर की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी भी खुद नीरज जोशी उठा रहीं हैं. इसी के चलते उन्होंने इसी साल आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन किया था. लाइसेंस बनवाने के बाद लाइसेंसी बंदूक और एम्युनिशन भी खरीदे हैं. जिससे जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल अपनो को सुरक्षित रखने के लिए किया जा सके. जिले में नीरज अकेली महिला नहीं हैं जिनके पास आर्म लाइसेंस है, इनके अलावा भी 4-5 महिलाओं ने आर्म लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, जो अभी प्रक्रिया में है, यानी आने वाले दिनों में इन महिलाओं के हाथों में भी बंदूक देखी जा सकती है.

Madhya Pradesh News: लाड़ली लक्ष्मी योजना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया बड़ा एलान, बेटियों की शिक्षा के लिए कही ये बड़ी बात

आर्म्स शाखा प्रभारी कही ये बाद

भिंड जिले में आर्म्स शाखा प्रभारी और अपर कलेक्टर प्रवीण कुमार फुलपगारे ने बताया कि वर्तमान में भिंड जिले में करीब 23500 आर्म लाइसेंस आवंटित हैं, जिनमें रायफल, पिस्टल आदि शामिल हैं. ज़्यादातर लाइसेंसधारी समूह पुरुष वर्ग का है, लेकिन इनमें 140 आर्म लाइसेंस महिलाओं के नाम दर्ज हैं, कहने को यह आंकड़ा कुल संख्या के आगे बहुत छोटा लगता है लेकिन आज के इस माहौल में महिलाओं के आत्मविश्वास को दर्शाता है.

MP News: लव, सेक्स और धोखे की दर्दनाक दास्तां: बदनामी की डर से महिला ने अपनी जमा पूंजी, घर और जेवर सब कुछ गिरवी रख पैसे दिये फिर भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत लेने का दावा
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत लेने का दावा
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget