एक्सप्लोरर

तीन तलाक पीड़िता की मां ने खाया जहरीला पदार्थ, पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप

यूपी से तीन तलाक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहां एक महिला ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने की वजह से जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मथुरा, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के कोसीकलां में तीन तलाक पीड़ित एक महिला की मां ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए रविवार को घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार समरीन को उसके पति नाजिम ने तीन तलाक दे दिया जिसके बाद से वो मायके में अपनी मां के घर कोसीकलां में रहने लगी।

समरीन का आरोप है कि इस मामले में उसके द्वारा की गई शिकायत पर कार्रवाई के लिए जिम्मेदार महिला दरोगा पिछले एक माह से कुछ भी करने की बजाय टरका रही है। इसी से हताश होकर पीड़िता की मां फरीदा ने रविवार की सुबह अपने घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति नाजिम एक दुकान पर काम करता है। उसने करीब एक माह पूर्व उसे तीन तलाक दे दिया। जब उसने (समरीन ने) पुलिस में इसकी शिकायत की तो ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।

तीन तलाक पीड़िता की मां ने खाया जहरीला पदार्थ, पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप

इस संबंध में, छाता क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक जगदीश कालीरमन ने कहा कि, 'फिलहाल, उक्त घटना उनकी जानकारी में नहीं आई है। लेकिन, यदि ऐसा कुछ हुआ है और पुलिस को शिकायत मिली है तो उस पर कार्रवाई अवश्य होगी और कोई भी ढील नहीं दी जाएगी। वे स्वयं इस मामले को देखेंगे।'

कोसीकलां थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि, 'पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस पर लगाया गया आरोप सही नहीं है। क्योंकि, हमने एक माह पूर्व ही जब शिकायत मिली थी तभी उनकी तरफ से दहेज उत्पीड़न के संबंध में मामला दर्ज कर लिया था, जिसके चलते पीड़िता के सास-ससुर ने न्यायालय में प्रस्तुत होकर जमानत करा ली। हां, इतना जरूर है कि उसका पति अभी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। उस मुकदमे में इनके अलावा ननद व ननदोई को भी नामजद किया गया है।'

तीन तलाक पीड़िता की मां ने खाया जहरीला पदार्थ, पुलिस पर लगा लापरवाही का आरोप

थाना प्रभारी ने बताया कि, 'इसके बाद समरीन के ससुराल पक्ष के कुछ लोग इन पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। इसलिए उनकी मां ने दबाव में आकर यह घातक उठा लिया। जिसके चलते उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अब वह खतरे से बाहर हैं।' कुमार ने बताया, ' पीड़ित पक्ष ने जो तहरीर दी है उसके अनुसार पति के मामा-मामी, साला आदि 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget