एक्सप्लोरर

बेटियों के फोन पर बात करने से नाराज थी मां, बेटों के साथ मिलकर गला दबाकर की हत्या

छोटी बहन अंशिका की हत्या के बाद, जब बड़ी बहन पूजा वहां से भागी तो उसके बहनोई अनिल ने उसे पकड़ लिया और फिर सभी ने मिलकर उसकी हत्या भी गला दबाकर कर दी.

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मंगलवार को ईट के भट्टे में काम करने वाली दो बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने दावा किया है कि दोनों किशोरियों की हत्या उनकी मां और भाइयों ने मिलकर की थी. पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने गुरुवार को बताया कि दोनों लड़कियों के फोन पर बात करने से नाराज मां ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर घर पर ही किशोरियों की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी थी. मां ने जब गाला दबाया तब दोनों भइयों ने उनके पैर पकड़ रखे थे. छोटी बहन अंशिका की हत्या के बाद, जब बड़ी बहन पूजा वहां से भागी तो उसके बहनोई अनिल ने उसे पकड़ लिया और फिर सभी ने मिलकर उसकी हत्या भी गला दबाकर कर दी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए बड़ी बेटी पूजा के शव को पेड़ से लटका दिया गया और छोटी बेटी अंशिका का शव सड़क किनारे फेंक दिया. अधीक्षक ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए दोनों बेटियों के शौच जाने के बाद से गायब होने की कहानी गढ़ी गयी थी. दोनों किशोरियों की हत्या की जानकारी शुरू से ही ईंट भट्ठा के मालिक अली हसन को थी. भट्टा मालिक ने परिवार को दोनों के शव ठिकाने लगाने और पुलिस को कुछ ना बताने की सलाह दी थी.

छोटा भाई और बहनोई अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे के बाद बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने किशोरियों की मां कमला देवी, बड़े भाई राम प्रताप और भट्टा मालिक अली हसन को गिरफ्तर कर लिया है. छोटा भाई विजय और बहनोई अनिल अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. गौरतलब है कि पूजा (20) और अंशिका (17) के शव मंगलवार को अलग-अलग जगह से संदिग्ध परिस्थितियों में मिले थे.

यह भी पढ़ें-

Prayagraj: बीच सड़क पर भिड़ गईं आपस में दो लड़कियां, जमकर हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
बाराबंकी पहुंचे CM योगी, जिले को ₹542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
बाराबंकी पहुंचे CM योगी, जिले को ₹542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
UP Election 2027: अलीगढ़ शहर सीट पर ASP की एंट्री से बदलेगा मुकाबला? SP के मुस्लिम वोट बैंक पर नजर
अलीगढ़ शहर सीट पर ASP की एंट्री से बदलेगा मुकाबला? SP के मुस्लिम वोट बैंक पर नजर

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget