एक्सप्लोरर

मुंबई: बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से बचाए गए 600 यात्री, 9 मर्भवती महिलाएं भी शामिल

महाराष्ट्र के ठाणे के पास फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस से 600 यात्रियों को निकाल लिया गया है। भारी बारिश के कारण ट्रेन यहांं कई घंटों से फंसी हुई है।

मुंबई, एबीपी गंगा। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जोरदार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते मुंबई ठप सी हो गई है। वहीं रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण महालक्ष्मी एक्सप्रेस में सवार सैकड़ों यात्री वहीं फंस गए। ठाणे के बदलापुर के पास महालक्ष्मी एक्सप्रेस कई घंटों से फंसी हुई है। ट्रेन में फंसे सैकड़ों यात्रियों को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीमें लगी हुई हैं। एनडीआरएफ की टीम के साथ-साथ नेवी के हेलिकॉप्टर में बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। सीएमओ के मुताबिक, एनडीआरएफ ने महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे 600 से अधिक यात्रियों को बचाया है। इनमें नौ गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।

इस घटना पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी नजर बनाए हुए हैं। सीएम ने कहा कि राहत बचाव में सात नेवी टीम, इंडियन एयरफोर्स के 2 हेलिकॉप्टर, सेना की 2 टुकड़ी के अलावा स्थानीय प्रशासन भी जुटा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बतादें कि भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के बदलापुर और वनगानी स्टेशनों के बीच पटरी बाढ़ में डुबी हुई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से बात की और उन्हें राहत अभियान में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इसी बीच ट्रेन में फंसे लोगों को हिदायत भी दी गई है। ट्रेन में सवार लोगों से कहा गया है कि वे इससे नीचे न उतरें। सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर सुनील उदासी ने कहा- 'हमने महालक्ष्मी एक्सप्रेस के सवारियों से यह अपील की है कि वे ट्रेन से नीचे न उतरें। ट्रेन बिल्कुल सुरक्षित जगह पर है और उनकी देखभाल के लिए रेलवे स्टाफ, आरपीएफ और सिटी पुलिस पहुंच चुकी है। हालांकि, हमने उनसे अनुरोध किया है कि एनडीआरएफ और अन्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटीज की सलाह का इंतजार करें।' अधिकारी ने कहा कि बदलापुर में ट्रेन से सुरक्षित निकाले गए यात्रियों के लिये राहत ट्रेन उपलब्ध रहेगी और साथ ही उनके लिये वहां चिकित्सा सहायता और जलपान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधिकारी ने कहा कि यात्रियों के आगे कोल्हापुर तक जाने के लिये भी इंतजाम किये जा रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में तकनीकी समस्या दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान
UP में तकनीकी समस्या दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान
अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास
अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास
UPSSSC पेपर लीक अफवाहबाजी फेल! सरकार का दावा- लखनऊ में फैलाई गई पेपर लीक की झूठी सूचना
UPSSSC पेपर लीक अफवाहबाजी फेल! सरकार का दावा- लखनऊ में फैलाई गई पेपर लीक की झूठी सूचना
योगी सरकार में सशक्त हुईं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सम्मान और सुरक्षा से बदली तस्वीर
योगी सरकार में सशक्त हुईं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सम्मान और सुरक्षा से बदली तस्वीर

वीडियोज

Vasudha: Dev-Vasudha का रोमांटिक डांस, Anniversary जश्न में झूमा Chauhan परिवार
Bollywood news: कान्स 2026 में ऐश्वर्या के लुक पर छिड़ी सोशल मीडिया पर जंग!
Twisha Sharma Case Update: पोस्टमार्टम से खुलेगी ट्विशा डेथ मिस्ट्री? | MP | Breaking
India-America Relations: 'सुरक्षा, व्यापार और निवेश को लेकर बात हुई'- S. Jaishankar | Marco Rubio
Honda City का नया Facelift आ गया! Hybrid और नए Look के साथ | #honda #hondacity #newupdate #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamil Nadu Politics: DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार! उदयनिधि स्टालिन बोले- 'कांग्रेस ने किया विश्वासघात, अब कभी नहीं...'
छत्तीसगढ़: पेंशन दिलाने के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर कई किलोमीटर पैदल चली बहू, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़: पेंशन दिलाने के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर कई किलोमीटर पैदल चली बहू, वीडियो वायरल
कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, 73 गेंद में चेज करना होगा टारगेट; प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव
कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, 73 गेंद में चेज करना होगा टारगेट; प्लेइंग इलेवन में बदलाव
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था 'वल्गर', बंदर बना था हीरो!
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
'अगले कुछ घंटों में आ सकती है गुड न्यूज', ईरान अमेरिका युद्ध पर मार्को रुबियो का भारत से बड़ा ऐलान
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे और एकनाथ शिंदे समेत 12 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट
जगदंबिका पाल, निशिकांत दुबे, एकनाथ शिंदे समेत 12 MPs को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, देखें लिस्ट
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
14 साल बाद नोएडा छोड़ अपने घर लौटा युवक, बोला- बहुत कुछ मिला लेकिन अपने नहीं, इमोशनल वीडियो वायरल
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
फेंकने के बजाय पौधों में डालें संतरे के छिलके, नेचुरल कीटनाशक बनकर गार्डन को रखेंगे एकदम हरा-भरा
Embed widget