एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: चोरी के इरादे से घर में घुसा युवक तीसरी मंजिल से गिरा, CCTV में कैद हुई घटना

पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी गलशहीद सौरभ त्यागी का कहना है कि यह घटना 20 से 25 दिन पुरानी है. युवक के गिरने के बाद डायल 112 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची थी गिरने वाला युवक 14 साल का नाबालिक है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवक मकान की तीसरी मंजिल से सीधा नीचे आ गिरा और हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं. घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक काफी देर तक सड़क पर इसी हालत में पड़ा नजर आ रहा है. बाद में आसपास के लोगों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

ये घटना मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र में मक़बरा मंसूरी मार्केट वाली गली की है. घटना 5 दिन पुरानी बताई जा रही है. जोकि तड़के करीब 4 बजे हुई, घटना का वीडियो अब सामने आया है. घटना के सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि युवक के गिरने से 2 सेकेंड पहले उसका मोबाइल फोन सड़क पर गिरता है, इसके बाद युवक नीचे आकर गिरता है.

सड़क पर गिरते ही वो गंभीर रूप से जख्मी हो जाता है और वहीं पड़ा रहता है, फुटेज में दिख रहा है कि युवक पीठ के बल सड़क पर गिरता है. काफी देर तक युवक इसी हालत में सड़क पर पड़ा रहता है, इसके बाद आसपास के लोगों की उस पर नजर पड़ती है, जिसके बाद पड़ोसी उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाते हैं. पूरी घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को भी दी है.

क्या बोले लोग
युवक यहां एक तीन मंजिला मकान पर किस इरादे से चढ़ा था. इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि युवक चोरी के इरादे से यहां घुसा था लेकिन तीसरी मंजिल पर अचानक उसका पैर फिसला और वो नीचे गिर पड़ा, हालांकि मकान मालिक की ओर से अभी तक इस बारे में कोई शिकायत पुलिस में नहीं की गई है. युवक मुगलपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसके परिजन भी उससे मिलने अस्पताल पहुंच गए हैं. 

मायावती से मिलने के लिये चंद्रशेखर ने मांगा समय, बसपा ऑफिस से मिला ये जवाब

वहीं पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी गलशहीद सौरभ त्यागी का कहना है कि यह घटना 20 से 25 दिन पुरानी है. युवक के गिरने के बाद डायल 112 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची थी गिरने वाला युवक 14 साल का नाबालिक है. जिला अस्पताल में उसका ईलाज किया गया था, युवक बेहोश मिला था वह वहां क्या करने गया था इसकी जानकारी नहीं है. 

पुलिस का कहना है कि युवक के गिरने के बाद डर की वजह से किसी ने कोई शिकायत नहीं की और न ही युवक के परिवार वालों ने कोई जानकारी दी. अभी तक किसी ने कोई शिकायत भी नहीं की है. इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी. अब घटना का यह वीडियो किसी ने वायरल कर दिया है, जिसकी जांच की जा रही है. अगर कोई शिकायत मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
यूपी चुनाव से पहले BJP ने आकाश आनंद को दी नसीहत! कहा- 'पढ़ने की जरूरत'
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
मानसरोवर मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक, सीएम ने की लोक मंगल की कामना
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
जन समस्याओं के प्रति योगी सरकार गंभीर, CM डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर ने मारी बाजी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget