एक्सप्लोरर

Moradabad: सूफी इस्लामी बोर्ड की मांग- मंदिरों की तरह दरगाह के कार्यक्रमों के लिए भी बजट का एलान करे सरकार

UP News: साक्षी महाराज और तौकीर रज़ा के बयानों को लेकर कशिश वारसी ने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि ऐसे बयानों पर रोक लगनी चाहिए और किसी की भावनाओं से नहीं खेलना चाहिए.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में योगी सरकार द्वारा नवरात्रों में दुर्गासप्ती और रामनवमी पर मंदिरों में अखंड रामायण का पाठ कराने और इसके लिए एक लाख रूपये का अनुदान देने के ऐलान के बाद अब सूफी इस्लामी बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता कशिश वारसी ने योगी सरकार से मांग की है कि वह मुस्लिम समाज के सूफियों की दरगाहों पर होने वाली कव्वाली के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी इसी तरह बजट का ऐलान करे. उन्होंने कहा कि सरकार का नारा है, सबका साथ सबका विकास तो उन्हें बीजेपी सरकार से पूरी उम्मीद है कि वह मंदिरों के बाद दरगाहों के लिए भी इसी तरह बजट देगी. 

सूफी इस्लामी बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता कशिश वारसी ने कहा कि योगी सरकार का यह फैसला बहुत अच्छा है और सरकार को सांस्कृतिक कलाकारों के लिए यह कार्य करना चाहिए, उन्होंने कहा कि जब सरकार का नारा है 'सबका साथ, सबका विकास' तो फिर सूफ़ी संतों की दरगाहो पर भी कव्वालों और भजन गायकों के लिए भी इस तरह का अनुदान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि पीएम सूफीईज्म और अध्यात्म के लिए बहुत काम कर रहे हैं तो हमे उम्मीद है कि सरकार सूफी दरगाहों के लिए भी इसी तरह बजट देगी. सूफी इस्लामी बोर्ड ने योगी सरकार से सूफी दरगाहों के लिए भी इसी तरह बजट देने की मांग कर दी है.

हिन्दू राष्ट्र वाले बयान पर कही ये बात
कशिश वारसी ने बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान पर एक शेर सुनाते हुए कहा कि "हमारे ही लहू से सरहदें दुल्हन बनी, लेकिन मुकद्दर देखिये कहला रहे हैं हमीं बेवफ़ा" इस देश की आज़ादी में जितना योगदान हिन्दुओं का है उतना ही मुसलमानों का है, लेकिन साक्षी महाराज और तौकीर रज़ा जैसे नेताओं के जो बयान हैं. इन पर मैं सरकार से मांग करता हूँ कि इनके बयानों पर रोक लगनी चाहिए. किसी की भावनाओं से नहीं खेलना चाहिए क्योंकि इस देश की आज़ादी में सभी का योगदान है.

सूफी इस्लामी बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता कशिश वारसी ने विश्व विख्यात कथा वाचक देवकीनंदन महाराज के हिन्दू लड़कियों के विवाह के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से नया कानून बनाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें हक़ है कि वह अपने धर्म की लड़कियों की भलाई के लिए नया कानून बनाने की मांग कर सकते हैं. जिसमें हिन्दू लड़कियों का विवाह सिर्फ सनातनी लड़कों से ही हो, इसमें कोई बुराई की बात नहीं है वह अपने धर्म की लड़कियों के लिए यह मांग कर सकते हैं हम उनका सम्मान करते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

सपा गठबंधन में कितनी एकता, अलग संकेत दे रहे हैं जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के बयान, क्या होगी बीजेपी की चुनौती? 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget