एक्सप्लोरर

UP News: 'इनका मुंह लाल हो गया...नमाज पढ़ने से रोकते हैं', सपा सांसद एसटी हसन ने क्यों दिया ये बयान

UP News: सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि शंकराचार्यों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान से किनारे कर देना देश हित में नहीं है. राहुल गांधी को मंदिर में जाने से रोके जाने पर भी प्रतिक्रिया दी.

UP Politics: मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एसटी हसन (Moradabad MP Dr ST Hasan) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि क्या शंकराचार्यों से ऊपर कोई व्यक्ति हो सकता है. सपा सांसद ने राम मंदिर के उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) कार्यक्रम पर हिंदू भाइयों को सोचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि शंकराचार्यों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान से किनारे कर देना देश हित में नहीं है. राहुल गांधी को असम के मंदिर में जाने से रोके जाने पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी.

सपा सांसद ने राहुल गांधी को बताया ब्राह्मण परिवार का पंडित

सांसद डॉ एसटी हसन ने आरोप लगाया कि हिमंत बिस्वा सरमा नमाज़ पढ़ने से रोकते हैं. अब  इनका मुंह लाल हो गया. ये अपने हिंदू भाइयों को भी मंदिर जाने से रोक रहे हैं. ऐसा लगता है कि हिंदू धर्म का ठेका हिमंत बिस्वा सरमा के पास है. सपा सांसद ने दावा किया कि राहुल गांधी ब्राह्मण परिवार के पंडित हैं. उनके खानदान ने देश के लिए बहुत कुछ किया है. ऐसी कुर्बानियां देना इनके बस की नहीं थी. उन्होंने राजनीति में धर्म के घालमेल का विरोध किया.

आर्थिक विषमता को खत्म करने के लिए साथ चलने का आह्वान

सपा सांसद ने कहा कि संविधान ने मौलिकता का अधिकार दिया है. जनता आने वाले समय में ऐसे लोगों को जवाब देगी. उन्होंने अखिलेश यादव के पीडीए पर कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ों, दलितों और अगड़ों के लिए काम कर रही है. आज देश की ज़रूरत पीडीए है. 85 प्रतिशत जनता के साथ इंसाफ नहीं हुआ है. समाजवादी पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलती है. सांसद डॉ एसटी हसन ने देश में बढ़ रही अमीरी गरीबी के बीच खाई पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि आर्थिक विषमता को खत्म करने के लिए सबको साथ मिलकर चलना होगा. 

UP News: बस्ती में CM आवास के तहत बन रहे मकान पर चला बुलडोजर, पीड़ित ने प्रशासन पर लगाया ये आरोप

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget