एक्सप्लोरर

बकरा ईद कुर्बानी पर RSS नेता का बड़ा बयान, विरोधियों को दिया करारा जवाब!

Moradabad News: देशभर में 7 जून को बकरा ईद का त्यौहार मनाया जाएगा.इस बीच सियासत तेज हो गई है. मुरादाबाद संघ नेता ने बकरा ईद पर कुर्बानी का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लिया है.

Moradabad News: बकरा ईद पर पशुओं की कुर्बानी का विरोध करने वालों को संघ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मज़ाहिर खान रूहेला ने आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जो लोग पशु क्रूरता के नाम पर ईद पर होने वाली पशुओं की कुर्बानी का विरोध कर रहे हैं यह उनका निजी बयान हो सकता है संघ या सरकार इसके विरोध में नहीं हैं कुर्बानी जैसे होती रही है वैसे ही होगी. 

कुर्बानी को लेकर देश में सियासत तेज होने लगी है. इस बीच आरएसएस नेता ने इसको लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा इसे लेकर कोई विवाद देश के अंदर नहीं है जिसकी जो आस्था है वह उसका पालन करता रहेगा और जो लोग इसका विरोध और पशु क्रूरता की बात कर रहे हैं तो वह बकरा ईद पर ही क्यों कर रहे हैं उन्हें तो पूरे साल आन्दोलन करना चाहिए और बीफ निर्यात के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ भी आन्दोलन करना चाहिए. 

सरकार नहीं है कुर्बानी के खिलाफ
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मजाहिर खान रुहेला ने बकरा ईद पर विश्व हिंदु परिषद के लोगों की तरफ से कुर्बानी के विरोध किए जाने पर अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कुर्बानी के विरोध में संघ या सरकार नहीं है. इसका विरोध करने वाले लोगों का ये निजी बयान हो सकता है.

मजाहिर खान ने बात करते हुए कहा है कि उन्हें बीफ निर्यात करने वाले बड़े बुचड़-खानों के खिलाफ भी आन्दोलन चलाना चाहिए अगर पशु क्रूरता की बात है तो पूरे देश में बीफ एक्सपोर्ट के खिलाफ आन्दोलन करना चाहिए. और अगर समाज इसे रोकना चाहता है तो सरकार को बीफ निर्यात पर रोक लगानी चाहिए चाहे इसमें सरकार को कितना ही आर्थिक नुकसान क्यों न हो. 

मुसलमानों से की ये अपील
बकरा ईद पर उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वह जैसे कुर्बानी करते रहे हैं वैसे ही करें और भारत सरकार की गाइड लाइन का पालन करें साफ सफाई का ध्यान रखें और मांस को ढक कर ले जाएं, खून नालियों में न बहाये और दूसरो की भावनाओं का सम्मान करें. उन्होंने कहा की जो लोग बकरा ईद पर पशुओं की कुर्बानी का विरोध कर रहे हैं वह अपने नाम के लिए ऐसा कर रहे हैं. हम आपको बता दें कि विहिप नेताओं ने पशु क्रूरता के नाम पर बकरा ईद पर होने वाली पशुओं की कुर्बानी का विरोध किया था.    

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget