एक्सप्लोरर

Moradabad News: रूट डायवर्जन होने से बढ़ा रोडवेज बसों का किराया, 18 महीने में तक रहेगी समस्या

UP News: मुरादाबाद में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरु हो गया है. जिसके चलते रूट डायवर्जन किया गया है. रूट डायवर्जन के चलते रोडवेज बसे भी बदले हुए मार्ग से जाएगी. जिससे किराया भी बढ़ेगा.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कटघर थाना इलाके में पंडित नगला बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है और कल शनिवार से इसके लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा. इसके चलते भारी वाहनों के संचालन पर पाबंदी रहेगी, संभल, बदायूं और चंदौसी जाने वाली रोडवेज बसें बदले हुए मार्ग से होकर जाएंगी. जिसके कारण अब यात्रियों को संभल के लिए 20 रुपये, चंदौसी और बदायूं के लिए 14.30 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा. 

नई व्यवस्था के तहत भारी वाहन हनुमान मूर्ति से काशीपुर तिराहा, जीरो प्वाइंट होते हुए रिंग रोड से संभल की ओर जाएंगे और इसी रास्ते से आएंगे. सेतु निगम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि पंडित नगला बाईपास पर आरओबी बनाने के लिए 16 पिलर तैयार किए जाएंगे. इस दौरान भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. बड़े वाहनों को रोकने के लिए अभी बैरिकेडिंग की जा रही है.शनिवार को डायवर्जन लागू होगा. इस मामले में जिला अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने तीन दिन पहले बैठक कर सेतु निगम और एसपी ट्रैफिक को निर्देश दिए थे.

क्या बोली एडीएम सिटी ज्योति सिंह
डायवर्जन में देर होने पर डीएम ने एडीएम सिटी ज्योति सिंह को निर्देशों का पालन कराने और पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए कहा है. एडीएम सिटी ज्योति सिंह का कहना है कि भारी वाहन हनुमान मूर्ति तिराहा से काशीपुर तिराहा, जीरो प्वाइंट हाईवे से नीचे संभल की तरफ जाएंगे. इसी प्रकार वाहनों का आवागमन होगा. इस कार्य में पुलिस फोर्स को भी तैनात किया जायेगा. ताकि इस रोड पर भारी वाहन न चलें. सिर्फ हल्के वाहनों को ही चलने की इजाजत मिलेगी. पुल का निर्माण 18 माह में करने के लिए शासन ने लक्ष्य निर्धारित किया है. 

पंडित नगला बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए एक साल के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगेगा. पुल निर्माण के लिए विद्युत खंभों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है. एक अरब दो करोड़ की लागत से बनने वाले पुल के लिए 16 पिलर बनाए जाएंगे, सावन के पूरे महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों को सिर्फ एक माह चलाने की इजाजत मिलेगी और कांवड़ यात्रा के बाद स्थिति पूर्ववत हो जाएगी. इस पुल की लंबाई 854 मीटर और चौड़ाई 750 मीटर होगी, आरओबी का ठेका गाजियाबाद और दिल्ली की दो फर्म के के आर और जे एस बी को संयुक्त रूप से मिला है. 

रूट डायवर्जन से बढ़ेगा किराया
सेतु निगम के पीडी शशिकांत का कहना है कि दो दिन बाद पिलर निर्माण का  काम शुरू कर दिया जाएगा. रूट डायवर्जन लागू होने के बाद संभल, बदायूं और चंदौसी की दूरी और किराया बढ़ जाएगा.मुरादाबाद से संभल की दूरी 13 किलोमीटर और चंदौसी और बदायूं के लिए 11 किलोमीटर बढ़ेगी इसलिए संभल का किराया 20 रुपये, चंदौसी और बदायूं का किराया 14.30 रुपये बढ़ेंगे, वर्तमान समय में मुरादाबाद से संभल की दूरी 39 किलोमीटर और किराया 54 रुपये है जबकि चंदौसी की दूरी 48 किलोमीटर और किराया 74 रुपये हैं, बदायूं की दूरी 113 किलोमीटर और किराया 164 रुपये हैं. 

मुरादाबाद के हनुमान मूर्ति तिराहे से कोहिनूर तिराहे की तरफ जाने और आने में रेलवे क्रॉसिंग यातायात के लिए सबसे बड़ी बाधा है. रेलवे ओवरब्रिज बनने पर चंदौसी और संभल को आने जाने वाली यात्री रोडवेज बसों को रुकना नहीं पड़ेगा. शहर के पीतल और अन्य कारोबारियों के व्यावसायिक वाहन संभल और चंदौसी की तरफ इसी रास्ते से होकर जाते हैं. इस ओवरब्रिज के बनने से शहर को काफी व्यावसायिक लाभ होगा. लेकिन इसके लिए अभी लोगों को 18 माह तक कष्ट उठाना पड़ेगा. जिसके बाद शहर के लोगों को जाम से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: रोडवेज बस ने हाईवे किनारे खड़े डंपर को पीछे से मारी टक्कर, परखच्चे उड़े, कई यात्री घायल

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget