एक्सप्लोरर

यूपी में दबिश देने गई पुलिस टीम को बंधक बनाकर पीटा, भागकर बचाई अपनी जान

Moradabad News: मुरादाबाद में अवैध शराब की सूचना पर दबिश मारने पहुंची पुलिस को बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर लहूलुहान कर दिया. वहीं पुलिस पर पथराव भी किया गया और इस घटना में दो सिपाही घायल हुए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस टीम को बंधक बना कर पीटा गया और उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया. जिस से पुलिस की बड़ी फज़ीहत हो रही है. यह मामला पाकबड़ा थाना इलाके का है जहां 6 पुलिस वाले दबिश देने एक गांव में गये थे. इनमें 2 पुलिस वाले बिना वर्दी के टीम में शामिल थे, जिस घर में दबिश देने गए थे उस परिवार के लोगों ने इन्हें पकड़ लिया और बंधक बना लिया. 

वर्दी पहने 4 पुलिस वाले तो किसी तरह जान बचा कर भाग निकले लेकिन बिना वर्दी वालों को परिवार वालों ने पकड़ कर खूब पीटा और उन्हें जख्मी कर दिया. वहीं सूचना पर थाने से भारी पुलिस फोर्स पहुंचा तब किसी तरह बंधक पुलिस वालों को छुड़ा कर लाया गया. जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. मुरादाबाद के एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया की कल पुलिस की एक टीम अवैध शराब की जानकारी पर दबिश देने गई थी. जिसमें 2 पुलिस वाले बिना वर्दी के थे और 4 पुलिस वाले वर्दी में थे पुलिस टीम को बंधक बना लिया गया था और उन्हें छुड़ा कर इस मामले में मुकादम दर्ज किया गया है और इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की वैधानिक की जा रही है.      

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके में अवैध शराब की सूचना पर दबिश मारने पहुंची पुलिस को बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर लहूलुहान कर दिया. इसके साथ ही पुलिस पर पथराव भी किया गया और इस घटना में दो सिपाही घायल हुए हैं. बताया जाता है की सूचना पर सबसे पहले एंटी रोमियो टीम बचाने के लिए पहुंची तो उस पर भी हमला हुआ जिस में महिला पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई. अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और सूचना पर थाना प्रभारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बंधक पुलिस वालों को छुड़ाया गया.

शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नंगला बनवीर गांव निवासी बाबू सिंह के घर पर अवैध शराब की बिक्री की पुलिस को सूचना मिली थी. सूचना पर दारोगा लोकेश कुमार, सिपाही विक्रांत सारण, परवीन कुमार सहित 6 पुलिस वालों की पूरी टीम गुरुवार की दोपहर में नंगला बनवीर गांव बाबू सिंह के घर शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी. पुलिस के घर पहुंचते ही बाबू सिंह के परिजनों ने दारोगा लोकेश कुमार सिपाही विक्रांत सारण और परवीन कुमार को घर बंधक बना लिया. परिजनों ने तीनों की जमकर धुनाई की और दोनों सिपाहियों विक्रांत सारण और परवीन कुमार को लहूलुहान कर दिया. दारोगा लोकेश कुमार अपनी जान बचकर मौके से भाग निकले.

पुलिस टीम पर हुआ पथराव

इस दौरान दारोगा लोकेश को मामूली खरोंच आई और दारोगा लोकेश कुमार ने तत्काल थाना प्रभारी को सूचना दी. उसके बाद सबसे पहले पहुंची एंटी रोमियो की पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया, इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने भगा कर अपनी जान बचाई. वहीं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल सिपाहियों विक्रांत सारण और परवीन कुमार को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया. 

पुलिस ने मौके से तीन लोगों को किया गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने जमीन पर लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया और पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया. बाबू सिंह के परिवार का आरोप है कि आए दिन पुलिस वाले घर आकर उनका उत्पीड़न करते थे इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया और घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल किए थे. इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की वैधानिक की जा रही है.   

चिनूक हेलीकॉप्‍टर से केदारनाथ धाम पहुंची महिंद्रा थार, बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं का बनेगी सहारा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget