एक्सप्लोरर

चिनूक हेलीकॉप्‍टर से केदारनाथ धाम पहुंची महिंद्रा थार, बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं का बनेगी सहारा

Kedarnath Dham: केदारनाथ में आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए अब धाम में एक महिंद्रा थार कार को पहुंचाया गया है. इस कार की सहायता से यात्रियों को काफी आसानी होगी

Kedarnath Yatra 2024: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से एक और बडी पहल की गई है. केदारनाथ में आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए अब धाम में एक महिंद्रा थार कार को पहुंचाया गया है. इस कार की सहायता से यात्रियों को काफी आसानी होगी और किसी भी अपातकाल की स्थिति में यात्रियों को मदद मिल सकेगी.  

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम भारी भीड़ उमड़ रही है. बड़े पैमाने पर तीर्थयात्रियों का केदारनाथ में पहुंचना जारी है. ऐसे में कई ऐसे यात्री भी पहुंच रहे हैं, जो शारीरिक तौर पर मंदिर तक पहुंच पाने में सफल नहीं हो पाते हैं. माना जा रहा है कि इस कार के जरिए ऐसे लोगों के लिए केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर तक लाने-ले जाने की सुविधा दी जाएगी.   

केदारनाथ धाम में पहुंची थार
उत्तराखंड सरकार की ओर से यह सुविधा बहाल की गई है. इसके लिए महिंद्रा थार को चिनूक हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचाया गया है. केदारनाथ हेलीपैड से मंदिर परिसर की दूरी करीब 700 मीटर है. थार की सुविधा मिलने से जरूरतमंद तीर्थयात्रियों को तीर्थयात्रा करने में आसानी हो जाएगी.

उत्तराखंड के चार धाम यात्रा में पहुंची थार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि यात्रियों की सुविधा के लिए किस तरह से सरकार लगातार प्रयास कर रही है. केदारनाथ धाम में महिंद्रा थार देखकर लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया. ये कार जब केदार नाथ धाम में पहुंची तो माला पहना कार का स्वागत भी किया गया. 

इस गाड़ी से केदारनाथ धाम में काफी चीजों में प्रशासन को सहायता मिलेगी इसलिए इस थार गाड़ी को केदारनाथ धाम भेजा गया है. केदारनाथ में थार को देख तीर्थ यात्री भी अचंभित रह गए. थार गाड़ी केदारनाथ में अब तीर्थ यात्रियों को काफी सुविधा पहुंचाएगी. इसे यात्रियों के स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. 

यूपी को लेकर वरिष्ठ पत्रकार ने किया नया दावा, NDA या INDIA गठबंधन किसे लगेगा झटका? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीजेपी के लोग हिटलर से सीखकर आए हैं', अखिलेश यादव ने लगाए कई आरोप
'बीजेपी के लोग हिटलर से सीखकर आए हैं', अखिलेश यादव ने लगाए कई आरोप
गोरक्षपीठ में विधि विधान से नवरात्र के अनुष्ठान का शुभारंभ, CM योगी ने की कलश स्थापना
गोरक्षपीठ में विधि विधान से नवरात्र के अनुष्ठान का शुभारंभ, CM योगी ने की कलश स्थापना
'अयोध्या नहीं, यहां से चुनाव लड़ें अखिलेश-CM योगी', ओवैसी ने दी चुनौती
'अयोध्या नहीं, यहां से चुनाव लड़ें अखिलेश-CM योगी', ओवैसी ने दी चुनौती
'औकात में रहो...', अजय राय के साथ हुए विवाद के बीच ममता चौधरी का आरोप
'औकात में रहो...', अजय राय के साथ हुए विवाद के बीच ममता चौधरी का आरोप

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget