एक्सप्लोरर

Moradabad: प्रोफेसर ने छात्र के मुंह पर फेंक दिया फॉर्म, छात्रों ने प्लानिंग कर ऐसे किया हमला, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

मुरादाबाद (Moradabad) में कॉमर्स (Commerce) के प्रोफेसर पर हमला करने वाले छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जांच के दौरान पुलिस ने उनकी प्लानिंग का खुलासा किया है.

UP News: मुरादाबाद (Moradabad) में कॉमर्स (Commerce) के प्रोफेसर पर हुए हमले में पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. तीनो आरोपियों ने प्रोफेसर पर सिर्फ इसलिए हमला कर दिया था क्योंकि परीक्षा फॉर्म जमा करते वक्त प्रोफेसर ने फॉर्म को छात्र के मुंह पर फेंक दिया था. तभी से मुख्य आरोपी छात्र प्रोफेसर की तलाश में था. साथियों संग मिलकर छात्र ने हमला कर प्रोफेसर को घायल कर दिया और फरार हो गए. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

क्या था मामला?
दरअसल, उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में पिछले दिनों हिन्दू कॉलेज में कॉमर्स के प्रोफेसर पर हमला हुआ था. पुलिस काफी समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो संदिग्ध लोगों की पहचान हुई. पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो आरोपी छात्र पकड़ में आये और मामले का खुलासा हुआ. जानकारी के मुताबिक छात्रों ने प्रोफेसर पर इसलिए हमला किया था क्योंकि प्रोफेसर का रवैया छात्रों के प्रति ठीक नहीं था. परीक्षा फॉर्म लेकर छात्रों के मुंह पर फेंक देता था. जिससे नाराज छात्रों ने मौका पाकर प्रोफेसर पर हमला कर दिया था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

क्या बोले एसएसपी?
एसएसपी हेमंत कोटियाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में तीन लोग अमन शर्मा, प्रशांत सिंह और आलोक चौधरी पकड़े गए हैं. इन्होंने पूछताछ में बताया कि जो प्रोफेसर हैं, उनके व्यवहार से ये लोग परेशान होते थे. इसी को लेकर उन्होंने प्लान बनाया कि इन पर हम लोग हमला करेंगे, इसी प्लानिंग में दो लड़के वहां पहुंचे, तीसरा बाईक से उनको वापस लेने गया ये कॉलेज के छात्र हैं. अभी इनके साथ एक और व्यक्ति है जो वांछित है उसको भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ की उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद मायावती की आई पहली प्रतिक्रिया, कही ये बात

Noida News: 'गुंडागर्दी' करने वाले BJP नेता श्रीकांत त्यागी पर दूसरी FIR दर्ज, जानिए वजह

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget