एक्सप्लोरर

Jagdeep Dhankhar: जगदीप धनखड़ की उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद मायावती की आई पहली प्रतिक्रिया, कही ये बात

Vice President Election Result: उपराष्ट्रपति (Vice President) चुनाव में एनडीए (NDA) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने बड़े अंदर से जीत दर्ज की है. अब उन्हें जीत पर बसपा (BSP) प्रमुख मायावती ने बधाई दी है.

Vice President Election Result: उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीएम के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने बड़े अंदर से जीत दर्ज की है. उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया है. इस जीत के बाद अब बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने भी रविवार को ट्वीट कर जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है.

बसपा प्रमुख ने अपने ट्वीट में लिखा, "देश के उपराष्ट्रपति पद पर जगदीप धनखड़ की शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनायें. बीएसपी ने व्यापक जनहित और अपनी मूवमेन्ट को ध्यान में रखकर उन्हें अपना समर्थन दिया था. उम्मीद है कि वे अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाने का भरसक प्रयास जरूर करेंगे."

UP Politics: CM योगी से मुलाकात के बाद अब PM मोदी के साथ दिखे रामगोपाल यादव, दिलचस्प तस्वीरें आई सामने

किसे दिया था समर्थन
इससे पहले बसपा प्रमुख ने जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का एलान किया था. तब उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, "सर्वविदित है कि देश के सर्वाेच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता और विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ. अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी छह अगस्त को चुनाव होने जा रहा है."

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, "बीएसपी ने ऐसे में उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित और अपनी मूवमेन्ट को भी ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है. जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूं." बता दें शनिवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हुई. वहीं इसी दिन देर शाम को गिनती के बाद नतिजे भी घोषित कर दिए गए. जिसमें जगदीप धनखड़ ने कुल 725 मतों में से 528 मतों के साथ 346 मतों से जीत हासिल की. उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में 34 टीएमसी, 2 बीजेपी, 2 शिवसेना और बीएसपी के एक सांसद ने वोट नहीं किया.

ये भी पढ़ें-

Noida News: 'गुंडागर्दी' करने वाले BJP नेता श्रीकांत त्यागी पर दूसरी FIR दर्ज, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget