एक्सप्लोरर

मुरादाबाद न्यूजः कांग्रेस नेता ने एमडीए अधिकारियों को दी धमकी, कहा- 'हम पूरा शहर बंद करा देंगे'

UP News: मुरादाबाद में गलशहीद थाना इलाके में एमडीए की टीम अवैध निर्माण के खिलाफ के कार्रवाई करने पहुंची थी. यहां कांग्रेस नेता हाजी इकराम कुरैशी की एमडीए अधिकारियों से बहस हो गई.

मुरादाबाद में एमडीए की प्रवर्तन टीम ने भारी फ़ोर्स के साथ गलशहीद थाना इलाके में पहुंचकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हाजी इकराम कुरैशी के व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स की दुकानों को बिना नक़्शे के बन रहा अवैध निर्माण बताते हुए सील करने की कोशिश की. जिस पर पूर्व मंत्री और उनके बेटे मौके पर पहुंच गये और पुलिस के सामने ही सीलिंग की कार्रवाई का विरोध करते हुए एमडीए टीम को धमकी दे डाली. कांग्रेस नेता ने कहा कि हम पूरा मुरादाबाद शहर बंद करा देंगे और अब कांग्रेस के प्रदर्शन सिर्फ एमडीए के खिलाफ होंगे. कांग्रेस नेता की धमकी का यह वीडियो वायरल हो गया.

एमडीए की सचिव अंजू लता ने बताया कि आज प्रवर्तन टीमों ने दो बड़ी कार्रवाई की हैं. गलशहीद थाना इलाके में भूड़े के चौराहे के पास हाजी इकराम कुरैशी के द्वारा अवैध व्यवसयिक काम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा था, उसका प्राधिकरण से कोई नक्शा पास नहीं था, न ही किसी प्रकार की कोई अनुज्ञा ली गयी थी. इसलिए इसे सील किया गया है. इसके अलावा भी दो अन्य अवैध निर्माणों को सील और ध्वस्त किया गया है. 

एमडीए ने गुमराह कर की कार्रवाई- कांग्रेस नेता

इस मामले में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि वह मकान हमारा नहीं है एमडीए ने मेरे नाम का मकान बता कर मुझे नोटिस दिया और वह मकान सील कर दिया. एमडीए उसे मेरा मकान बता रहा है तो एमडीए वह मकान मुझे दिला दे वह संपत्ति मेरी नहीं है मुझे बदनाम करने के लिए यह कार्रवाई गुमराह कर की गयी है, मैं एमडीए के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजूंगा. 

हाजी इकराम कुरैशी के बेटे हाजी जुनैद इकराम उर्फ़ बंटी ने बताया कि भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ पहुंची एमडीए की टीम ने हमारे पड़ोसी के मकान पर मेरे पिता के नाम का नोटिस चस्पा कर उसे सील कर दिया. जिस पर मैंने एमडीए वालों से पूछा की आपने ऐसा क्यूँ कर दिया तो उन्होंने कहा की हम एमडीए से हैं कुछ भी कर सकते हैं.

'एमडीए वाले हमारे खिलाफ कर रहें षड्यंत्र'

धमकी वाले वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये एमडीए वाले हमारे किसी विरोधी से मिलकर हमारे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं. बिना वजह मेरे पिता का नाम बदनाम करने के लिए उनके नाम से नोटिस जारी कर चस्पा किया और भवन सील किया.

कांग्रेस नेता के बेटे ने कहा, "अब हम एमडीए के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे, क्यूंकि यह मकान हमारा नहीं है. एमडीए साबित करें कि यह मकान हमारा है, वर्ना अब हम उनके खिलाफ मानहानि का केस करेंगे."

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget