एक्सप्लोरर

UP: पीएम मोदी की इस योजना ने बदल दी जिंदगी, मजदूर से बिजनेसमैन बना मोहम्मद नबी

Moradabad News: मोहम्मद नबी कई सालों से उत्तराखंड की एक फैक्ट्री में पल्लेदारी मजदूरी का काम करते थे. उन्हें अपना कारखाना लगाने के लिए सरकारी विभागों से सहयोग मिला और अपना खुद का कारोबार खड़ा कर दिया.

UP News: केंद्र सरकार की युवा उद्यमियों के लिए स्टार्टअप योजना कई लोगों के लिए वरदान बन चुकी है. कुछ ऐसा ही यूपी के मुरादाबाद में देखने को मिल रहा है. तीन साल पहले तक मजदूरी कर पेट पालने वाला युवक अब करोड़ों में खेल कर कई लोगों को रोजगार दे रहा है. मुरादाबाद के रहने वाले मोहम्मद नबी कई सालों से उत्तराखंड की एक फैक्ट्री में पल्लेदारी मजदूरी का काम करते थे. तीन साल पहले उनके पिता की मृत्यु हो गयी तो उन्हें काम छोड़ कर अपने घर गांव आना पड़ गया.

मोहम्मद नबी ने अपना खुद का काम करना चाहा, तो पैसे की समस्या सामने आ गयी, तब किसी ने बताया कि जिला उधोग केंद्र से युवा उधमियों को स्टार्टअप योजना के तहत कारोबार शुरू करने के लिए सरकारी योजना के तहत बैंक से लोन दिलाया जा रहा है.

गांव में लगाया कोल्हू

मोहम्मद नबी ने वहां जाकर 25 लाख के लोन के लिए आवेदन किया और जिला उधोग केंद्र के अधिकारियों की मदद से बैंक से उसे 25 लाख का लोन मिल गया. गांव में अपनी पैत्रक ज़मीन पर उन्होंने सरसों के तेल का कोल्हू लगाया, तो इसके लिए सरकारी योजना के तहत उन्हें ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग की तरफ से मुफ्त में मिला और उन्हें अपना कारखाना लगाने के लिए सरकारी विभागों से सहयोग मिला. जिससे उन्होंने अपना खुद का कारोबार खड़ा कर दिया.

चार करोड़ का है कारोबार

अब वह साल में 4 करोड़ का कारोबार कर रहे हैं. 10 लोगों को वह खुद रोजगार दे रहे हैं और इन सब के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते नहीं थकते. उनका कहना है की मोदी सरकार की वजह से ये सब मुमकिन हो पाया. कहीं कोई रिश्वत नहीं देनी पड़ी और न ही कहीं कोई परेशानी नहीं हुई, बल्कि बैंक के लोन पर उन्हें सरकार से सब्सिडी भी मिली है.

मोहम्मद नबी का कहना है की मोदी सरकार में कारोबारियों के लिए अच्छा माहौल बना है और यूपी में योगी सरकार की बेहतर कानून व्यवस्था से अपराधियों का भी डर कम हुआ है. अब कारोबार करने में कोई परेशानी नहीं है, बल्कि अब वह अपने इस कारोबार को और आगे बढ़ाने के लिए बड़ी फैक्ट्री लगाने की तैयारी कर रहे हैं.

खुद का तेल ब्रांड बनाया

नबी ने बताया कि वह गांव में ही अपने कारखाने में सरसों का शुद्ध तेल हिमशिला के नाम से तैयार करते हैं. तेल की क्वालिटी अच्छी होने के कारण उनके तेल की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है. वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आसपास के जनपदों में अपने तेल की सप्लाई करते हैं और आज अपने इस कारोबार से खुश हैं.

इस युवा उद्यमी का कहना है कि मोदी सरकार की डिजिटल इंडिया, जीएसटी और मुद्रा योजना जैसे प्रयासों से हम जैसे नये कारोबारियों को काफी अच्छे अवसर मिल रहे हैं. 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget