एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद में गरजा MDA का बुलडोजर, BJP-RLD नेता का अवैध निर्माण किया ध्वस्त

UP News: एमडीए ने हाईवे किनारे संचालित अवैध ढ़ावों को ध्वस्त किया है. कार्रवाई में बीजेपी नेता और आरएलडी नेता के अवैध निर्माण को हटाया गया है. एमडीए ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया.

Moradabad News: मुरादाबाद में एमडीए ने हाइवे किनारे अवैध रूप से निर्माण कराकर संचालित हो रहे ढाबों, बिरयानी सेंटर और टी स्टालों को बुलडोज़र से ध्वस्त करा दिया. इस कार्रवाई में बीजेपी नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह एडवोकेट और आरएलडी नेता एवं पूर्व विधायक जाहिद हुसैन अंसारी के अवैध निर्माण भी शामिल है. हालांकि, पूर्व सांसद वीर सिंह का कहना है कि छह माह पहले एमडीए का नोटिस मिला था, तभी जवाब दाखिल कर ढाबा खाली करा दिया गया था. सिर्फ छोटी सी ट्यूबवेल की कोठी बची थी.

दरअसल प्राधिकरण को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि टीएमयू के आसपास दिल्ली रोड पर बिना किसी अनुमति के व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं. इन दुकानों के लिए ना तो नक्शा पास कराया गया था, न ही किसी प्रकार की अनुमति ली गई थी. इसी तरह जुबली सोया चाप ढाबा बीजेपी नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य वीर सिंह एडवोकेट व राम बाबू द्वारा अवैध तरीके से निर्मित किया गया था. वहीं राष्ट्रीय लोकदल के नेता एवं पूर्व विधायक जाहिद व इमरान आदि द्वारा ग्राम पाकबड़ा दिल्ली रोड पर लगभग 300 वर्ग मीटर भूमि पर पूर्व में बनाए गए दो कमरे, एक बरामदा एवं टीन शेड का अवैध निर्माण बिना नक्शे के कराया गया था. एमडीए की प्रवर्तन टीम ने इन सभी दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया.

पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
एमडीए की कार्रवाई से पहले दुकानों में रखा सारा सामान हटाने का समय भी दिया गया, जिसके बाद प्रवर्तन दस्ते ने कार्रवाई को अंजाम दिया. प्रवर्तन कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की गई ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो. इस दौरान कई ढाबा संचालकों की ग्रीन बेल्ट को लेकर एमडीए के अधिकारियों से बहस और नोकझोक भी हुई.

सबसे पहले बागड़पुर कट के समीप लंबरदार होटल को बुलडोजर से ढहाया गया, उसके बाद मस्जिद के बराबर में ज्ञानि ढाबे पर तोड़फोड़ की गई. इसके बाद बिस्मिल्लाह होटल, अहमद बिरयानी सेंटर, जुबली ढाबा, चाय की कैंटीन सहित सभी पर बुलडोजर चलाकर तोड़फोड़ कर दी गई. भारी संख्या में जमा हुई भीड़ को पुलिस ने जमीन पर लाठियां फटकार कर तितर बितर किया. 

कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल
इस दौरान एमडीए से अवर अभियंता, राजन सिंह, शिव प्रकाश शुक्ला, गिरीश पांडेय, धर्मेंद्र, अथर आदि मौजूद रहे. मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने टीएमयू के आसपास सभी अवैध ढाबों और होटलों और अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र की कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.

ये भी पढ़ें: जीजा की वजह से कलह! संभल में पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget