एक्सप्लोरर

मुरादाबादः मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने कचहरी पहुंचे प्रेमी जोड़े ने पुलिस से मांगी मदद, डायल 112 की टीम ने दी सुरक्षा

मुरादाबाद में एक प्रेमी जोड़ा अपनी शादी का मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने कचहरी पहुंचा था. जहां लड़की के परिजनों के आने के कारण माहौल बिगड़ता देख प्रेमिका ने पुलिस को कॉल कर सूचना दे दी. जिसके बाद डायल 112 की टीम ने पहुंच कर उन्हें सुरक्षा प्रदान की.

लखनऊः कहते हैं मुसीबत के वक्त अगर कोई किसी इंसान की मदद कर दे तो वह फरिश्ते से कम नहीं होता है. गुरुवार को मुरादाबाद में भी कुछ ऐसा ही नज़ारा सामने आया. यहां थाना सिविल लाइन इलाके में पुलिस के डायल 112 के लखनऊ स्तिथ कंट्रोल रूम में एक कॉल की गई और बताया गया कि कुछ दबंग लोग अपनी मर्जी से शादी करने आए एक युवक और युवती को जबरन उठाने का प्रयास कर रहे हैं.

यह सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी जानकारी डायल 112 की मुरादाबाद में तैनात टीम को दी. सूचना पर तुरंत ही डायल 112 की टीम बताए गए स्थान पर पहुंच गई तो वहां मौजूद नाजिश और ख़ालिद नाम के जोड़े ने बताया कि वह दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज कर चुके हैं.

मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचा प्रेमी जोड़ा

उन्होंने बताया कि आज मैरिज रजिस्ट्रेशन कराने वह कचहरी में अपने अधिवक्ता के चेंबर पर आए थे, जिसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को मिल गई और वह उन्हें यहां से उठाने आ गए हैं. जिसके बाद ख़तरा भांपते हुए उन्होंने पुलिस को कॉल कर इसकी सूचना दे दी और तुरंत उन्हें पुलिस सुरक्षा मिल गयी.

कानून के मुताबिक कोई भी बालिग लड़का-लड़की अपनी मर्जी और अपनी पसंद से शादी कर सकते हैं, लेकिन समाज में कुछ लोग अभी भी ऐसे हैं जो इस तरह की शादियों के खिलाफ हैं. मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली नाज़िश का अपने ही मोहल्ले में रहने वाले खालिद से प्रेम प्रसंग हो गया था. दोनों ही बालिग हैं और शादी करना चाहते थे, लेकिन बिरादरी अलग होने की वजह से दोनों के ही परिजनों ने इस शादी करने से इनकार कर दिया था.

डायल 112 की टीम ने की मदद

जिसके बाद दोनों अपना घर छोड़कर चले गए. जिसके बाद परिजन उनकी तलाश करने लगे इसी दौरान आज दोनों प्रेमी प्रेमिका अपने अधिवक्ता के चेंबर पर पहुंचे तो दोनों को ही तलाश कर रहे परिजन भी वहां पहुंच गए. इसी दौरान नाज़िश ने परिजनों को देख कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी. सूचना मिलने पर तुरंत ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और जोड़े को पहले थाना सिविल लाइंस ले गई और वहां पूछताछ करने और दस्तावेज देखने के बाद उन्हें उनके बताए अज्ञात सुरक्षित स्थान पर भेज दिया.

इसके साथ ही पुलिस अधिकारी ने प्रेमी प्रेमिका के परिजनों को भी साफ-साफ समझा दिया है कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं. हाईकोर्ट ने भी दोनों को बालिग माना है अगर इनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो दोनों के ही परिजनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी.

इसे भी पढ़ेंः फिर शुरू होगी तेजस एक्सप्रेस, कम होगा किराया, इस तारीख से शुरू होगी बुकिंग

प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के युवराज से की बात, कोविड-19 महामारी पर की चर्चा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget