एक्सप्लोरर

UP Politics: पश्चिमी यूपी की सभी सीटों पर परचम लहराने के लिए BJP ने बनाया प्लान, सीएम योगी खुद संभालेंगे मोर्चा

Moradaba News:सीएम योगी आदित्यनाथ 23 दिसंबर को मुरादाबाद दौरे पर आ रहे हैं. वे यहां चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे. साथ ही सभा संबोधित करेंगे.

Up Politics: उत्तर प्रदेश में बीजेपी पश्चिम यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराने की तैयारी में है. सीएम योगी आदित्यनाथ खुद इसका मोर्चा संभाल रहे हैं. 23 दिसंबर को मुरादाबाद में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है. जिसके जारिये बीजेपी जाट और किसान मतदाताओं को साधेगी. गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. 

विपक्ष को बताया फ्यूज्ड ट्रांसफार्मर
गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को फ्यूज्ड ट्रांसफार्मर बताया है. उन्होंने कहा कि अगर 50 फ़्यूड ट्रांसफॉर्मर रखे हों तो भी उनसे एक ज़ीरो वाट का बल्ब भी नही जल सकता और एक ट्रांसफार्मर 25 किलोवाट का रखा हो तो वह 1000 वाट के बल्ब को जला देता है. ये सब फ्यूज़ ट्रांसफार्मर हैं इनसे कुछ नहीं होना है. हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में जनता ने साबित कर दिया है कि पूरा देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया नरेंद्र मोदी को नेता मान चुकी है. 

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायज़ा लेने पहुंचे थे. जहां उन्होंने समीक्षा बैठक की यहां उन्होंने जाट नेताओं से मुलाकात की. साथ ही पश्चिम यूपी के जाट नेताओं को 2024 में बीजेपी के लिए साधने के काम किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के अनावरण के लिए 23 दिसंबर को मुरादाबाद आएंगे. 

किसान और जाट मतदाताओं पर फोकस
लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि 2019 में बीजेपी मुरादाबाद मंडल की सभी 6 लोकसभा सीट हार गई थी, इसलिए इस बार यहां से सीट हांसिल करने के लिए बड़ी रणनीति बनाई है. पश्चिमी यूपी के जाट और किसान मतदाताओं को साधने के लिए हमारे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सभी नेता व मंत्री जुटे हुए है. इस बार सभी सीटों पर कमल खिलायेंगे. उन्होंने कहा कि जाट महासभा ने यह कार्यक्रम रखा है अगर इस कार्यक्रम में रालोद के नेता जयंत चौधरी या कोई अन्य भी आता है तो हमें इसमें कोई दिक्कत नहीं है. 

'सीएम के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश'
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर हमारे कार्यकर्ताओं में बड़ा जोश है और 23 दिसंबर को यहां एक बड़ी जनसभा भी होगी. चौधरी चरण सिंह सभी के नेता थे इस कार्यक्रम में कोई भी शामिल हो सकता है, हमे इसमें कोई आपत्ति नहीं है. उनके जन्म दिन को हर साल किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस बार उनकी 51 फिट ऊंची मूर्ति का अनावरण करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: UP Politics: 'चुनाव में जनता करेगी बीजेपी सरकार का इलाज,' अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर लगाया ये आरोप

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
सावन: कंधे पर माता पार्वती, सिरसा के विनोद भी अनूठी भक्ति
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Embed widget