एक्सप्लोरर

UP News: मुरादाबाद में रात के अंधेरे में घर में घुसा तेंदुआ, कई घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग ने पकड़ा

Moradabad News: यह घटना मुरादाबाद के मुनीमपुर राईभूड़ गांव की है, यहां के रहने वाले मोहित यादव सुबह 5 बजे के आसपास घर से टहलने निकल रहे थे. तभी उनकी नजर उनके घर की सीढ़ियों पर पड़ी.

Moradabad Leopard News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा वन रेंज के डिलारी इलाके में तेंदुआ आ जाने से अफरा-तफरी मच गई. जब एक घर में तेंदुआ आ घुंसा तो परिवार वालों ने समझदारी दिखाते हुए उसे भूसे के एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस व वन विभाग को इसकी सूचना दे दी. कई घंटों की मशक्कत के बाद इस तेंदुए को पकड़ कर वन विभाग वाले अपने साथ ले गए.

यह घटना मुनीमपुर राईभूड़ गांव की है, यहां के रहने वाले मोहित यादव सुबह 5 बजे के आसपास घर से टहलने निकल रहे थे. तभी उनकी नजर उनके घर की सीढ़ियों पर पड़ी तो उन्होंने देखा की उनके घर की सीढ़ियों से तेंदुआ नीचे आ रहा है. तेंदुए को देखते ही मोहित के होश फाख्ता हो गए. मोहित ने चीखपुकार कर परिजनों को जगा दिया, शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए. जिसके बाद लाठी, डंडों और चारपाई की मदद से इलाके के लोगों और मोहित के परिजनों ने तेंदुए को भूसे की कोठरी तक धकेल दिया और कोठरी को बंद कर दिया. जिसके बाद तेंदुए के होने की सूचना वन विभाग को दी गई. करीब एक घंटे बाद वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद खिड़की दरवाजे बंद कर जाल बिछाकर बमुश्किल 8 घंटों की कड़ी जद्दोजहद के बाद तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद किया.

इस दौरान ग्रामीण सुबह से दोपहर तक तेंदुए के खौफ के साए में रहे. यह जंगल उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट पार्क से सटा हुआ होने के कारण यहां अक्सर जंगली जानवर आ जाते हैं. इस से पहले इस इलाके में कई घटनाएं हो चुकी हैं. जानकारी के मुताबिक तीन साल पहले ठाकुरद्वारा के गांव खाईखारा नहरा वाले तेंदुए ने घर के आंगन में खेल रहे मासूम को उठा ले जा रहा था. बुजुर्ग महिला के आने के बाद चीखपुकार करने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया था. मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि कुछ दिन पूर्व कमालपुर धकिया से दवाई ला रहे पति पत्नी के साथ बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया था.

Ram Mandir News: यूपीएसएसएफ संभालेगी राम मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी, NSG कमांडो की तरह ट्रेंड हैं जवान

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड SIR: 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी, 19 लाख को मिलेगा नोटिस
उत्तराखंड SIR: 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी, 19 लाख को मिलेगा नोटिस
ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला नहीं संभाल पाई साड़ी, महिला पुलिस की मदद ने जीता सबका दिल
ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला नहीं संभाल पाई साड़ी, महिला पुलिस की मदद ने जीता सबका दिल
Dehradun News: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी युवक की भीड़ ने की पिटाई, POCSO एक्ट में केस दर्ज
देहरादून में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी युवक की भीड़ ने की पिटाई, POCSO एक्ट में केस दर्ज
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी केस: गणेश गोदियाल की खुली चुनौती, नहीं पहुंचे BKTC अध्यक्ष, कांग्रेस ने साधा निशाना
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी केस: गणेश गोदियाल की खुली चुनौती, नहीं पहुंचे BKTC अध्यक्ष, कांग्रेस ने साधा निशाना

वीडियोज

Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget