एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: कॉलेज के छात्र चला रहे थे अवैध हथियार की फैक्ट्री, गैंग का नाम रखा '888'

UP News: मुरादाबाद पुलिस ने एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र सहित 6 लोगों को अवैध हथियार फैक्ट्री चलाने और छात्र राजनीति में वर्चस्व के लिए सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मझोला थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने एक निजी यूनिवर्सिटी के छात्र सहित उसके 6 साथियों को अवैध असलह फैक्ट्री चलाने और छात्र राजनीति में वर्चस्व कायम करने के लिए हथियारों की सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 20 तमंचे और बड़ी मात्रा में अधबने हथियार और औजार बरामद किए हैं इस गैंग का लीडर बीएसी का छात्र है जिसने 888 नाम के कोड से एक गैंग बना रखा था बाकायदा हथियारों की लैब से अवैध हथियार तैयार करा कर उसकी सप्लाई अन्य छात्रों को भी करता था.     
   
मुरादाबाद के थाना मझोला पुलिस ने एक ऐसी तमंचा फैक्ट्री का खुलासा किया है जिसका संचालन यूनिवर्सिटी से पास आउट छात्र सत्येंद्र कर रहा था, सतेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर 888 नाम से अवैध तमंचा फैक्ट्री स्थापित की और वहां पर 315 बोर व 12 बोर के तमंचे कारतूस बनाकर उन्हें कॉलेज की राजनीति में अपना वर्चस्व कायम करने वाले छात्रों के गुट को बेचना शुरू कर दिया था , इतना ही नहीं शातिर सत्येंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और एक्स इंस्टाग्राम पर भी 888 कोड लगाकर अवैध हथियार बेचने का काम शुरू कर दिया था.

क्या बोले मुरादाबाद के एसपी सिटी
मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक गोपनीय सूचना मिलने के बाद एक छात्र को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो जानकारी मिली कि रियासत, समीर, खलील, दुष्यंत, अमन, सत्येंद्र मिलकर फैक्ट्री का संचालन कर रहे हैं, पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारकर फैक्ट्री से ऑर्डर के लिए तैयार 20 तमंचे 12 बोर के और 17 तमंचे 315 बोर के बरामद किए हैं, पुलिस को इसके साथ ही फैक्ट्री में अवैध रूप से एकत्रित किए गए जिंदा कारतूस भी मिले हैं, पुलिस ने फैक्ट्री से तमंचे बनाने में इस्तेमाल होने वाली कच्ची सामग्री सहित मशीनी उपकरण भी बरामद किए हैं.

एसपी सिटी ने बताया की गैंग का लीडर सतेंद्र निवासी गांव जटपुरा थाना सैफनी रामपुर है. सतेंद्र आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में बीएससी एग्रीकल्चर का द्वितीय वर्ष का छात्र है, उसने 888 नाम से एक गैंग बनाया था. गैंग की धमक को कायम करने के लिए उसे असलहों की जरूरत थी. इसलिए उसने बड़े पैमाने पर अवैध असलहों का इंतजाम करने की ठानी, बाद में वो इन अवैध असलहों को बेचकर पैसे भी कमाने लगा था. एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर और सख्ती से पूछताछ की जाएगी कि उन्होंने मुरादाबाद में किस-किस शिक्षण संस्थान में छात्रों को इस तरह अवैध हथियार बेचे हैं. 

ये भी पढ़ें: अलीगढ़: पुलिस के सामने बेवफा पत्नी को पति ने मारी गोली, अवैध संबंधों के कारण की हत्या

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget