एक्सप्लोरर

UP News: प्रेमी ने किया शादी से इनकार तो लड़की ने लगाई नदी में छलांग, बचाने पहुंचा युवक भी लगा डूबने, ऐसे बची दोनों की जान

Moradabad News: मुरादाबाद की रहने वाली तमन्ना ने बताया कि उसका सलीम नाम के एक युवक से पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है. सलीम फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करता है.

Moradabad Girl Jumped In River: उत्तर प्रदेश (UP) के मुरादाबाद में प्रेमी के शादी करने से इनकार करने से परेशान एक युवती ने रामगंगा नदी में आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी. इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक युवक शिवम ने जब युवती तमन्ना को डूबते हुए देखा तो उसकी जान बचाने के लिए वह भी नदी में कूद गया. युवती को नदी से निकालने के लिए आस-पास के लोग भी जमा हो गए और उसे नदी से निकाल लिया गया. इसके बाद बेहोश युवती को पुलिस ने मुरादाबाद के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसे होश आ गया.

युवती की जान बचाने के चक्कर में शिवम भी डूबने लगा था लेकिन दूसरे लोगों की मदद से शिवम और युवती दोनों की जान बच गई. शिवम ने बताया कि युवती ने उसकी गर्दन पकड़ ली थी, जिससे वह भी डूबने लगा था लेकिन लोगों ने मदद की और युवती को नदी के पानी से निकाल लिया गया. युवती के भाई सद्दाम ने बताया कि उसका पिछले कई साल से गांव के ही सलीम नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है. बीते दिन पूरा मामला थाने पहुंच गया था लेकिन शुक्रवार सुबह ये अचानक घर से निकली और रामगंगा नदी में कूद गई, क्योंकि प्रेमी सलीम अब शादी करने के लिए मना कर रहा है.

लोगों ने दी पुलिस को सूचना

तमन्ना और शिवम को डूबता हुआ देख पानी में उतरे इंतजार हुसैन ने बताया कि जैसे ही तमन्ना ने छलांग लगाई नदी में तो शिवम ने भी तुरंत कपड़े उतार के छलांग लगा दी. इतने में मैंने देखा कि शिवम और तमन्ना डूबने लगे हैं तो मैं और अन्य लोग भी पानी में उतरे और तमन्ना को नदी से निकाल लिया, इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

सलीम और उसके परिजनों ने शादी से किया इंकार

अस्पताल में होश आने पर तमन्ना ने बताया कि उसका सलीम नाम के एक युवक से पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है. सलीम फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का काम करता है. अब सलीम और उसके घर वाले शादी से इंकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि आप कहीं भी शादी कर लो हम उसका पैसा दे देंगे लेकिन सलीम से शादी तमन्ना की नहीं करेंगे. इसी बात से परेशान होकर तमन्ना ने आत्महत्या करने के लिए रामगंगा नदी में छलांग लगाई थी लेकिन समय रहते शिवम और आसपास के लोगों ने तमन्ना की जान बचा ली और अब तमन्ना सही सलामत है.

ये भी पढ़ें- UP Crime News: पीलीभीत में पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटकर की पति की हत्या, शव को नहर में फेंका, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने लाल किले पर फहराया झंडा, वंदे मातरम को पूरे हुए 150 साल
PM मोदी ने लाल किले पर फहराया झंडा, वंदे मातरम को पूरे हुए 150 साल
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget